महिला अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, साफ़ सफ़ाई को और बेहतर करने पर जोर, प्रबंधक को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए

महिला अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, साफ़ सफ़ाई को और बेहतर करने पर जोर, प्रबंधक को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

पंडित कमलेश्वर तिवारी “मोनू”

बाराबंकी।

जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार ने आज शाम महिला ज़िला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल के प्रबंधक को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था को और बेहतर करने के साथ ही वार्ड में टूटी खिड़कियों को तत्काल ठीक कराने के भी निर्देश दिए।
ज़िलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार ने आज शाम अस्पताल पहुचंने पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर का निरीक्षण किया और देखा कि कितने मरीज आज आए। इनमें से कितने रोगियों का इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किया गया। उन्होंने वहां पर मौजूद रोगियों के तीमारदारों से पूछा कि उन्हें समुचित दवा आदि मिल रही है, आने जाने के लिए एक सौ दो एम्बुलेंस की सुविधा मिलती है। उन्हें बताया गया कि दवा भी मिलती है और एम्बुलेंस भी। ज़िलाधिकारी ने यह भी पूछा कि बाजार से दवा तो नहीं लिखी जाती है ? इस पर लोगों ने बताया कि नहीं। यह भी पूछा कि अस्पताल के स्टाफ के अलावा बाहर के लोग आकर कुछ कहते या प्रलोभन तो नहीं देते हैं, तो बताया गया कि नहीं। इसके बाद ज़िलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और रोगियों से उनका हाल चाल पूछा और यह भी जाना कि कैसी व्यवस्था उपचार की यहां पर मिल रही है। जवाब में रोगियों ने बताया कि निजी अस्पतालों से अच्छी उपचार व्यवस्था यहां पर मिल रही है।
ज़िलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार ने सीएमएस को निर्देश दिए कि अस्पताल के सभी कर्मचारियों की निर्धारित ड्रेस पहनना नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी कर्मचारियों को आईकार्ड भी गले में पहनने की व्यवस्था कड़ाई से लागू करें कि पता चले कौन स्टाफ है।उन्होंने कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाज़िरी लगाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से अधिक से अधिक रोगियों का इलाज सुनिश्चित किया जाए।
ज़िलाधिकारी ने अस्पताल की साफ़ सफ़ाई, वार्ड आदि की रंगाई पुताई कराने और वार्ड की टूटी खिड़कियों, जिनसे ठंडी हवा आ रही थी, को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्हें बताया गया कि कल तक ठीक करा दिया जाएगा। शौचालयों की साफ सफ़ाई तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए अस्पताल प्रबंधक द्वारा संतोषजनक कार्य न किए जाने पर ज़िलाधिकारी ने प्रबंधक को नोटिस देने तदुपरांत अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

दूल्हदेपुर कुटी में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी तेज, प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। टिकैतनगर बाराबंकी। स्वर्गीय श्री हरिशंकर दास बाबा की स्मृति में दूल्हेदेपुर कुटी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Must Read

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

बाराबंकी में सड़क हादसा: धान मशीन से टकराया मैजिक, चालक गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे भिटरिया–हैदरगढ़ मार्ग पर दयारामपुरवा गांव के पास एक भीषण सड़क...