विज्ञान प्रदर्शनी में स्टांप एवं छात्र-छात्राओं की लगन और रचनात्मकता कला को बड़े शहरों के स्कूलों को भी पीछे छोड़ा।

विज्ञान प्रदर्शनी में स्टांप एवं छात्र-छात्राओं की लगन और रचनात्मकता कला को बड़े शहरों के स्कूलों को भी पीछे छोड़ा।

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार बाराबंकी।।

राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया शुभारंभ, मॉडलों ने सबको किया प्रभावित।

पंडित कमलेश्वर तिवारी मोनू।
बारांबकी।। रामसनेही घाट क्षेत्र के कोटवा सड़क स्थित विद्यालय में मंगलवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा और नवाचार खूब चमका। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे इस प्रकार के वैज्ञानिक प्रयासों को सराहते हुए उन्होंने कहा कि यहां के छात्र अपनी लगन और रचनात्मकता से बड़े शहरों के स्कूलों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। विद्यालय की स्थापना के मात्र दो वर्ष में शिक्षा गुणवत्ता में आए सकारात्मक बदलावों की भी उन्होंने प्रशंसा की।

प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए इसरो के अंतरिक्ष अभियानों से जुड़े मॉडल सबसे बड़ा आकर्षण रहे। छात्रों ने रॉकेट लॉन्चिंग प्रक्रिया, सैटेलाइट की कक्षा, चंद्रयान और गगनयान मिशन की कार्यप्रणाली को लाइव टेस्टिंग के साथ बेहद सटीक रूप से दर्शाया। रॉकेट मॉडल का परीक्षण उपस्थित दर्शकों के लिए उत्साह का केंद्र रहा और सभी ने बच्चों की वैज्ञानिक समझ की सराहना की।

इसके अलावा सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल, रोबोटिक्स, भूकंप अलर्ट सिस्टम जैसे विषयों पर तैयार किए गए मॉडल भी चर्चा का विषय बने। छोटे बच्चों ने भी सरल वैज्ञानिक सिद्धांतों को प्रभावी ढंग से समझाकर अभिभावकों को प्रभावित किया। ग्रामीण समस्याओं के समाधान वाले मॉडल—जैसे कम लागत वाली सिंचाई प्रणाली और कचरा प्रबंधन—को भी विशेष सराहना मिली।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक रविकांत वर्मा और ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह रिंकू, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रदीप सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, स्थानीय नागरिक ग्राम प्रधान
और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

14 हजार की टप्पेबाजी या बयानबाजी? ‘दरोगा’ बनकर रुपये ले जाने के दावे पर उलझी पुलिस जांच

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी के दिलावलपुर चौकी क्षेत्र में कथित टप्पेबाजी का एक मामला सामने आया है, लेकिन पीड़ित के बार-बार बदलते बयान ने...

सड़क हादसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: रामसनेहीघाट कोतवाल लाइन हाजिर, यातायात सीओ के खिलाफ जांच

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी जिले में लगातार बढ़ते सड़क हादसों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। वर्ष 2024 में जिले में सड़क दुर्घटनाओं...

खुले कट पर मौत का खेल जारी, कोतवाल लाइन हाजिर—अब डीआईजी की जवाबदेही पर सवाल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। प्रशासनिक कार्रवाई का ढोल पीटा जा रहा है, लेकिन जमीनी सच्चाई बेहद भयावह है। दिलौना मोड़ पर खतरनाक और...

 खुल गई पीडब्ल्यूडी की पोल!” जयचंदपुर-जोगा कापूर्व सड़क पर घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में भारी गुस्सा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। बाराबंकी/रामसनेही घाट। ग्राम सभा जयचंदपुर से जोगाकापूर्व ग्राम पंचायत तक पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़क निर्माण के महज दो-तीन दिन बाद...