योगी के निर्देश धूल में, पारिजात धाम गंदगी में दम तोड़ता—प्रशासन बेखबर

योगी के निर्देश धूल में, पारिजात धाम गंदगी में दम तोड़ता—प्रशासन बेखबर

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

खराब हैंडपंप, बदहाल शौचालय और मौन जिम्मेदार

बाराबंकी। एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पारिजात वृक्ष को उत्तर प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण पेड़ बताते हुए इसकी साफ-सफाई और संरक्षण के सख्त निर्देश दिए थे, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत उन दावों का मजाक उड़ाती नजर आ रही है। आस्था का यह केंद्र आज गंदगी, बदइंतजामी और लापरवाही की भेंट चढ़ चुका है।

परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर, सूखे पत्तों का अंबार और बदहाल व्यवस्थाएं साफ बता रही हैं कि जिम्मेदार अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आदेशों को गंभीरता से नहीं लिया। पर्यटकों के बैठने की जगह तक गंदगी से अटी पड़ी है, जबकि शौचालयों की हालत इतनी खराब है कि वहां जाना भी मुश्किल हो गया है।

हद तो तब हो जाती है जब पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी अधूरी है—इंडियामार्का हैंडपंपों में से एक खराब पड़ा है और दूसरा ही किसी तरह चल रहा है। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि जब प्रदेश के मुखिया खुद इस स्थल को महत्वपूर्ण बता चुके हैं, तो फिर अधिकारी आखिर किसके आदेश का इंतजार कर रहे हैं? सवाल यह भी है कि क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर आस्था और इतिहास से जुड़ा यह धाम यूं ही गंदगी में सिसकता रहेगा।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, यह वृक्ष समुद्र मंथन से निकला और भगवान श्री कृष्ण इसे स्वर्ग से पृथ्वी पर लाए थे, जिससे इस स्थान की धार्मिक महत्ता और बढ़ जाती है।

अब सवाल यह है कि इतनी ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत की अनदेखी कब तक होती रहेगी? क्या प्रशासन जागेगा या फिर आस्था स्थल यूं ही गंदगी में दम तोड़ता रहेगा?

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

Must Read

पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से लगाई गुहार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट।उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि एवं सेवा संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया...

बिजली कटौती से सीएचसी रामसनेहीघाट की व्यवस्थाएं प्रभावित, मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी

बाल तरंग राष्ट्रीय समाच रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। भीषण गर्मी के बीच रामसनेहीघाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से मरीजों और तीमारदारों...