[gtranslate]

जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बाल दिवस की धूम

जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बाल दिवस की धूम

इन्हे भी जरूर देखे

गांव की मिट्टी से उठकर लोकपाल तक पहुंचे संतोष कुमार तिवारी

अयोध्या।  कहते हैं, मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। अयोध्या के धरमपुर गांव की मिट्टी में जन्मे संतोष कुमार...

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

रामसनेहीघाट बाराबंकी। जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मलिनपुर, रामसनेहीघाट में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों और विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानकर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

समारोह में बच्चों की प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी रामकिशोर वर्मा, नर्सिंग प्राचार्य लवकुश विश्वकर्मा, सहायक प्राध्यापक शहनवाज अहमद, तनुजा मिश्रा, सानिया, धीरेंद्र कुमार, बृजेश सोनकर, शिवानी वर्मा, पुष्पा कुशवाहा, रितु, विमल कुमार, अरविंद कुमार, आकाश वर्मा एवं राघवेंद्र शर्मा सहित शिक्षक मौजूद रहे।

अंत में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। समारोह बच्चों के लिए उत्साह, उमंग और यादगार पलों से भरा रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

गांव की मिट्टी से उठकर लोकपाल तक पहुंचे संतोष कुमार तिवारी

अयोध्या।  कहते हैं, मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। अयोध्या के धरमपुर गांव की मिट्टी में जन्मे संतोष कुमार...

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

Must Read

जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बाल दिवस की धूम

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा रामसनेहीघाट बाराबंकी। जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मलिनपुर, रामसनेहीघाट में शनिवार को बाल दिवस...