[gtranslate]

नव दुर्गा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, माता के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु

नव दुर्गा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, माता के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। क्षेत्र के शाहपुर मुरारपुर स्थित मठ मोड़ पर आयोजित 31वें नव दुर्गा पूजन महोत्सव में शनिवार की रात भव्य माता जागरण का आयोजन किया गया। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय भजनों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा। जागरण में शामिल श्रद्धालु देर रात तक भक्ति के रंग में सराबोर होकर झूमते रहे। नवरात्रि के पावन अवसर पर मठ मोड़ स्थित दुर्गा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी और माता रानी के भव्य दरबार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शनिवार की रात आयोजित जागरण में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ‘मैया का चोला है रंगला’ और ‘चुनरी-चुनरी’ जैसे लोकप्रिय भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। बीच-बीच में गूंजते माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दुर्गा पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे की व्यवस्था भी की गई, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजकों ने बताया कि मुरारपुर मठ मोड़ पर पिछले 31 वर्षों से लगातार नव दुर्गा पूजन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है। नवरात्रि के दौरान यहां दुर्गा सप्तशती पाठ, नियमित आरती और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से मां भगवती की आराधना की जा रही है। महोत्सव में समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। ट्रामा सेंटर में आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की...

Must Read