[gtranslate]

सेवानिवृत्ति पर रामसनेहीघाट डाकघर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, नम आंखों से स्टाफ ने दी विदाई

सेवानिवृत्ति पर रामसनेहीघाट डाकघर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, नम आंखों से स्टाफ ने दी विदाई

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। वर्षों तक अपनी मुस्कुराहट और मिलनसार व्यवहार से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले पोस्टमैन विजय प्रकाश की सेवानिवृत्ति पर रामसनेहीघाट डाकघर में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सहकर्मियों और अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए उप डाकपाल प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विजय प्रकाश जैसी शख्सियत मिलना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। वह अपनी मुस्कुराहट से सामने वाले को खुश कर देते थे। उनके पास से कोई भी व्यक्ति कभी नाराज होकर नहीं लौटा। उनका व्यवहार और कार्य के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

वहीं, उपस्थित कर्मचारियों ने भावुक होते हुए कहा कि रामसनेहीघाट डाकघर में अब तक ऐसी आत्मीय और भव्य विदाई किसी कर्मचारी को नहीं मिली। समारोह में हर किसी की आंखें नम थीं और माहौल भावुक हो गया।

इस अवसर पर पोस्टमास्टर सुधा वर्मा, डाक सहायक बृजकिशोर साहू, सहायक डाक निरीक्षक शुभ राम साहू, अभिकर्ता मोहम्मद आरिज, मयंक कुमार गुप्ता, बीपीएम कृष्णा कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, रामनरेश यादव, पोस्टमैन महेश कुमार, आदित्य, मनीष कुमार, शिवम दुबे, ओमप्रकाश उपाध्याय सहित समस्त स्टाफ, बीपीएम एवं एबीपीएम मौजूद रहे। सभी ने विजय प्रकाश को नम आंखों से विदाई देते हुए उनके सुखमय और खुशहाल जीवन की कामना की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। ट्रामा सेंटर में आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की...

Must Read