[gtranslate]

गर्मियों में सेहत का खजाना बना कटहल।

गर्मियों में सेहत का खजाना बना कटहल।

इन्हे भी जरूर देखे

गांव की मिट्टी से उठकर लोकपाल तक पहुंचे संतोष कुमार तिवारी

अयोध्या।  कहते हैं, मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। अयोध्या के धरमपुर गांव की मिट्टी में जन्मे संतोष कुमार...

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट, बाराबंकी।
गर्मी के मौसम में बाजारों में भरपूर मात्रा में बिकने वाला कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद ने कटहल के कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ बताते हुए लोगों को इसे नियमित आहार में शामिल करने की सलाह दी है।
उन्होंने बताया कि कटहल में विटामिन, खनिज, प्रोटीन और प्रति-ऑक्सीकारक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। कटहल में राइबोफ्लेविन, थायमिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद रहता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।
डॉ. रमेश चंद ने बताया कि कटहल में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स उच्च रक्तचाप, कैंसर और अल्सर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक माने जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और गर्मी के मौसम में कमजोरी महसूस नहीं होती। फाइबर की अधिक मात्रा होने से यह कब्ज जैसी समस्याओं में भी लाभ पहुंचाता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कटहल आसानी से उपलब्ध हो जाता है, इसलिए लोग महंगे फलों के बजाय स्थानीय और पौष्टिक फल को अपने भोजन में शामिल करें। चिकित्सकों के अनुसार संतुलित मात्रा में कटहल का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लोगों को परिवार के साथ कटहल का आनंद लेना चाहिए, जिससे स्वाद के साथ बेहतर स्वास्थ्य भी मिल सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

गांव की मिट्टी से उठकर लोकपाल तक पहुंचे संतोष कुमार तिवारी

अयोध्या।  कहते हैं, मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। अयोध्या के धरमपुर गांव की मिट्टी में जन्मे संतोष कुमार...

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

Must Read

जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बाल दिवस की धूम

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा रामसनेहीघाट बाराबंकी। जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मलिनपुर, रामसनेहीघाट में शनिवार को बाल दिवस...