सवर्ण समाज की एकता और अधिकारों को लेकर हुई मासिक बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने किया ओजस्वी संबोधन

सवर्ण समाज की एकता और अधिकारों को लेकर हुई मासिक बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने किया ओजस्वी संबोधन

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। सवर्ण आर्मी की मासिक बैठक का आयोजन रामसनेहीघाट स्थित नारायण रेस्टोरेंट में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, संगठन की मजबूती तथा समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।

अपने संबोधन में सर्वेश पाण्डेय ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसके संगठन, शिक्षा और आपसी सहयोग पर निर्भर करती है। उन्होंने युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा समाज के अधिकारों और हितों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने यूजीसी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर समाज को जागरूक करने और एकजुट होकर सकारात्मक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने प्रभावशाली एवं जोशीले भाषण में कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में समरसता, भाईचारा और विकास की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी लोगों से मतभेद भुलाकर समाज के उत्थान के लिए एक मंच पर आने का आह्वान किया। उनके विचारों को उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ समर्थन दिया।

बैठक में भक्तिमान, कीर्तिमान, विवेक, अनुराग, अखिलेश, महेश, दिनेश, मोनू, सुदेश, पिंकी, पंकज, अजय, बलराम, कुलदीप, प्रदीप, मनोहर, शंकर, रामबाबू, अमर, विष्णु, आदित्य, दीपू, व्यास जी, अनिल, संजय, रामनारायण, राज नारायण, उदय, अमित, राहुल, मनोज, अमित, शिवम, अंबुज, नरेंद्र, रामबालक, सूरज बाबा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान समाज के विकास, शिक्षा के प्रसार, युवाओं के मार्गदर्शन तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए समाज हित में उनके नेतृत्व की सराहना की। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

Must Read

पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से लगाई गुहार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट।उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि एवं सेवा संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया...

बिजली कटौती से सीएचसी रामसनेहीघाट की व्यवस्थाएं प्रभावित, मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी

बाल तरंग राष्ट्रीय समाच रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। भीषण गर्मी के बीच रामसनेहीघाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से मरीजों और तीमारदारों...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

सवर्ण समाज की एकता और अधिकारों को लेकर हुई मासिक बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने किया ओजस्वी संबोधन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। सवर्ण आर्मी की मासिक बैठक का आयोजन रामसनेहीघाट स्थित नारायण रेस्टोरेंट में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न...