पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका इकलौता भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर खुशेहटी गांव के पास हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका की सात महीने बाद शादी तय थी और वह पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटी हुई थी।

जानकारी के अनुसार कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के बैशनपुरवा गांव निवासी नवमीलाल सफाई कर्मचारी हैं। उनकी करीब 20 वर्षीय पुत्री सीमा पाल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। सोमवार को वह अपने 19 वर्षीय भाई नितिन पाल के साथ सुल्तानपुर जनपद के विवेक नगर स्थित मधुसूदन इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा देने गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों भाई-बहन बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

दोपहर करीब तीन बजे जब वे भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर खुशेहटी गांव के निकट पहुंचे, तभी उनकी बाइक एक ऑटो से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट ले जाया गया। सीएचसी के केंद्र अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद सीमा पाल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल नितिन पाल का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है।

परिजनों ने बताया कि सीमा पाल पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी और पुलिस विभाग में भर्ती होकर परिवार का नाम रोशन करना चाहती थी। उसकी मेहनत और लगन को देखते हुए परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। परिवार ने बताया कि सीमा की शादी भी तय हो चुकी थी और करीब सात महीने बाद उसका विवाह होना था। लेकिन एक पल में हुए हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।

घटना की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। युवती की मौत से मां सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाल प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान कर चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

Must Read

एनएच-27 किनारे मौत को दावत देता गड्ढा! स्कूल मार्ग पर बीच सड़क बना खतरा, जिम्मेदार बेखबर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोटवा रोड स्थित यूनिवर्सल गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास एनएच-27 सर्विस लेन से जुड़ने वाली सड़क पर बीचो-बीच बना...

पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से लगाई गुहार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट।उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि एवं सेवा संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

सवर्ण समाज की एकता और अधिकारों को लेकर हुई मासिक बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने किया ओजस्वी संबोधन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। सवर्ण आर्मी की मासिक बैठक का आयोजन रामसनेहीघाट स्थित नारायण रेस्टोरेंट में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न...