पड़ोसी पर महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

पड़ोसी पर महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

पड़ोसी पर महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरो, विरोध पर मारपीट
दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी अंतर्गत एक महिला ने अपने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने, विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी अंतर्गत एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक जबरन उसके घर में घुस आया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब उसने इसका विरोध किया और शोर मचाने की बात कही तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर खींचा और अभद्रता की।

महिला के अनुसार, उसके शोर मचाने पर उसका पति मौके पर पहुंचा, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ कर पाता, आरोपी ने वहां पड़े डंडे से उसके पति पर हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी की पत्नी भी मौके पर आ गई और उसने भी लाठी-डंडों से दंपति पर हमला किया। इस घटना में महिला और उसके पति को चोटें आईं।

पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि आरोपी की पत्नी ने उसके पति को झूठे बलात्कार के मामले में फंसाने की भी धमकी दी। इससे पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित युवक के खिलाफ पहले भी अयोध्या और दरियाबाद में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना के बाद पीड़िता ने दरियाबाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

इस संबंध में दरियाबाद कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

दूल्हदेपुर कुटी में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी तेज, प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। टिकैतनगर बाराबंकी। स्वर्गीय श्री हरिशंकर दास बाबा की स्मृति में दूल्हेदेपुर कुटी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Must Read

बाराबंकी में सड़क हादसा: धान मशीन से टकराया मैजिक, चालक गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे भिटरिया–हैदरगढ़ मार्ग पर दयारामपुरवा गांव के पास एक भीषण सड़क...