रामसनेही घाट के आरोग्य मंदिर में ताला, अव्यवस्थाओं के कारण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएँ ठप।

रामसनेही घाट के आरोग्य मंदिर में ताला, अव्यवस्थाओं के कारण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएँ ठप।

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार बाराबंकी।।

बाराबंकी जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनीकोडर के अंतर्गत आने वाला उपकेंद्र भीखरपुर, देवीगंज जन आरोग्य मंदिर अव्यवस्थाओं से घिरा हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र अक्सर बंद रहने से ग्रामीणों को मूलभूत चिकित्सा सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है, जिससे लोगों में गहरी नाराज़गी है।

राम सनेही घाट क्षेत्र के उपकेंद्र भीखरपुर, देवीगंज में स्थित जन आरोग्य मंदिर इन दिनों बदहाल स्थिति में है। ग्रामीण बताते हैं कि यह स्वास्थ्य केंद्र अधिकतर दिनों में ताले से जकड़ा रहता है, जिसके कारण स्थानीय निवासियों को उपचार व प्राथमिक चिकित्सा जैसी सामान्य सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं हो पातीं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बनाए गए इस केंद्र का लंबे समय तक बंद रहना क्षेत्र के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है।

भीखरपुर ,देवीगंज जन आरोग्य मंदिर तक पहुँचने का उचित मार्ग भी उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते यहाँ नियमित रूप से सेवाएँ शुरू न होने का बहाना बना दिया जाता है। परिसर में लगा हैंडपंप वर्षों से खराब पड़ा है और उसकी मरम्मत तक नहीं कराई गई। अंदर और आसपास गंदगी का अंबार इस केंद्र की उपेक्षा की खुली कहानी बयान करता है।

स्थानीय समाजसेवी  एवं जनता क माने  कि “यह केंद्र कभी खुलता ही नहीं है। अगर कोई मरीज यहाँ पहुँच भी जाए, तो ताला देखकर वापस लौटना पड़ता है।” उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को छोटी तकलीफों के लिए भी दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ता है।

इस मामले में रामसनेहीघाट के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि कुछ एएनएम अनुपस्थित चल रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर ताला बंद रहने के कारणों की जानकारी एकत्र की जा रही है और जल्द ही इसकी जांच की जाएगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि विभाग कार्रवाई कर इस जन आरोग्य मंदिर को पुनः सुचारु रूप से चालू कराएगा, ताकि उन्हें बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

दूल्हदेपुर कुटी में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी तेज, प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। टिकैतनगर बाराबंकी। स्वर्गीय श्री हरिशंकर दास बाबा की स्मृति में दूल्हेदेपुर कुटी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Must Read

बाराबंकी में सड़क हादसा: धान मशीन से टकराया मैजिक, चालक गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे भिटरिया–हैदरगढ़ मार्ग पर दयारामपुरवा गांव के पास एक भीषण सड़क...