स्व. जगन्नाथ बक्स सिंह की पुण्य तिथि पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता व वार्षिक समारोह आयोजित।

स्व. जगन्नाथ बक्स सिंह की पुण्य तिथि पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता व वार्षिक समारोह आयोजित।

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार बाराबंकी।।

रामसनेही घाट / मालिनपुर । जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के आदि प्रेरणा स्रोत, महान शिक्षाप्रेमी एवं समाजसेवी स्वर्गीय जगन्नाथ बक्स सिंह जी की पुण्य तिथि के अवसर पर संस्थान परिसर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता एवं वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श् राजरानी रावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस मौके पर एमएलसी बाराबंकी श्री अंगद कुमार सिंह एवं जेबीएस इंस्टीट्यूट की प्रबंधक पूनम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने स्वर्गीय जगन्नाथ बक्स सिंह के जीवन, उनके आदर्शों एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके बताए मार्ग पर चलकर शिक्षा के साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत दौड़, खो-खो, कबड्डी एवं शतरंज जैसी प्रतियोगिताएं बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गईं। 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में फ्रिंजल एलबीएस इंटर कॉलेज के प्रतिभागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विष्णु द्वितीय और योगेश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनु यादव प्रथम, प्राची वर्मा द्वितीय एवं अंकिता वर्मा तृतीय रहीं। 400 मीटर व 600 मीटर दौड़ में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शतरंज प्रतियोगिता में राममूरत चौहान प्रथम रहे।

कबड्डी बालिका वर्ग में बाबा हरिशंकर दास इंटर कॉलेज व एलबीएस इंटर कॉलेज ने फाइनल में प्रवेश किया, जबकि बालक वर्ग में जेबीएस दुल्हादेपुर सहित चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। प्रतियोगिताओं का सफल संचालन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। अंत में संस्थान प्रबंधन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

दूल्हदेपुर कुटी में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी तेज, प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। टिकैतनगर बाराबंकी। स्वर्गीय श्री हरिशंकर दास बाबा की स्मृति में दूल्हेदेपुर कुटी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Must Read

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

बाराबंकी में सड़क हादसा: धान मशीन से टकराया मैजिक, चालक गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे भिटरिया–हैदरगढ़ मार्ग पर दयारामपुरवा गांव के पास एक भीषण सड़क...