डीजी परिवार कल्याण ने सीएचसी रामसनेहीघाट का रात्रिकालीन औचक निरीक्षण किया।

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार बाराबंकी।

रामसनेहीघाट । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति परखने के उद्देश्य से परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक (डीजी) डॉ. पवन कुमार ने रात्रि में औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हलचल रही, लेकिन व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर डीजी ने राहत की सांस ली।

निरीक्षण के दौरान डीजी परिवार कल्याण ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव और चिकित्सा सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने इमरजेंसी रूम, लेबर रूम, एनबीएसयू (नवजात शिशु देखभाल इकाई), जेएसवाई वार्ड, ईटीसी वार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण कक्षों का निरीक्षण किया। सभी वार्डों में साफ-सफाई की स्थिति, उपकरणों की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं को देखा गया। निरीक्षण के उपरांत डीजी डॉ. पवन कुमार साफ-सफाई और व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।

रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमरेश चंद्र सहित फार्मासिस्ट नवीन मिश्रा, अनुराग पाठक, दीपु, संजय और अमित समेत नाइट ड्यूटी का पूरा स्टाफ उपस्थित मिला। सभी कर्मी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पाए गए, जिसकी डीजी ने सराहना की।

निरीक्षण के दौरान डीजी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार, स्वच्छ वातावरण और मानवीय संवेदनाओं के साथ सेवाएं दी जाएं। उन्होंने कहा कि रात्रि में भी स्वास्थ्य सेवाएं उतनी ही सक्रिय और सुदृढ़ रहनी चाहिए, जितनी दिन में रहती हैं। औचक निरीक्षण से स्वास्थ्यकर्मियों में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना और मजबूत हुई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

दूल्हदेपुर कुटी में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी तेज, प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। टिकैतनगर बाराबंकी। स्वर्गीय श्री हरिशंकर दास बाबा की स्मृति में दूल्हेदेपुर कुटी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Must Read