बाराबंकी में NIA-ATS की बड़ी कार्रवाई: आतंकी कनेक्शन की जांच में युवक हिरासत में, गांव में मचा हड़कंप।

बाराबंकी में NIA-ATS की बड़ी कार्रवाई: आतंकी कनेक्शन की जांच में युवक हिरासत में, गांव में मचा हड़कंप।

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार बाराबंकी।।
बाराबंकी।
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) की संयुक्त टीमों ने थाना बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम खोर एत्मादपुर में आतंकी गतिविधियों से जुड़े संभावित कनेक्शन की जांच के तहत एक युवक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान गांव निवासी रामलखन के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार NIA और ATS की टीमों ने रामलखन को सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल से हिरासत में लिया, जहां उसकी मां का ऑपरेशन हुआ था और वह अस्पताल में भर्ती थी। केंद्रीय एजेंसियों की टीम अस्पताल पहुंची, रामलखन से पूछताछ की और इसके बाद उसे अपने साथ ले गई।
हिरासत के बाद सुबह करीब 8 बजे तीन वाहनों से पहुंची केंद्रीय एजेंसियों की टीमों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से खोर एत्मादपुर स्थित रामलखन के घर पर छापा मारा। आधुनिक उपकरणों की मदद से घर की सघन तलाशी ली गई। हालांकि, तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है।
इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि संबंधित स्थान पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा रेड की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई का ठोस कारण और रामलखन की भूमिका अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्थानीय स्तर पर भी जांच की जा रही है और केंद्रीय एजेंसियों को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। एजेंसियां हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही हैं और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

दूल्हदेपुर कुटी में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी तेज, प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। टिकैतनगर बाराबंकी। स्वर्गीय श्री हरिशंकर दास बाबा की स्मृति में दूल्हेदेपुर कुटी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Must Read

बाराबंकी में सड़क हादसा: धान मशीन से टकराया मैजिक, चालक गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे भिटरिया–हैदरगढ़ मार्ग पर दयारामपुरवा गांव के पास एक भीषण सड़क...