भट्ठा मालिकों की मनमानी से सड़कें तबाह, प्रशासन मौन: रामसनेही घाट में जनता की जान जोखिम में।

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार बाराबंकी।।

रामसनेहीघाट / बाराबंकी।क्षेत्र में ईंट-भट्ठा मालिकों की घोर लापरवाही और खुली मनमानी अब आम जनता पर भारी पड़ने लगी है। गीली मिट्टी से लदे भारी वाहनों के बेलगाम आवागमन ने प्रमुख सड़क मार्गों को पूरी तरह बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। हालात ऐसे हैं कि कभी डामर की चमक रखने वाली सड़कें अब कीचड़ और मिट्टी के रास्तों में तब्दील होती जा रही हैं।
ढे़मा से मवई क्षेत्र को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भट्ठों में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा सड़क पर गिराई जा रही गीली मिट्टी के कारण पूरी तरह फिसलन भरा हो चुका है। सड़क पर फैली मिट्टी ने राहगीरों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। आए दिन लोग फिसल रहे हैं, वाहन डगमगा रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार मंडरा रहा है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। गीली मिट्टी की वजह से कई बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो भट्ठा मालिकों की नींद खुल रही है और न ही जिम्मेदार विभागों की।
स्थानीय नागरिकों का सीधा आरोप है कि भट्ठा मालिक नियम-कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं और प्रशासन की कथित उदासीनता के चलते सड़कें दिन-ब-दिन बर्बाद होती जा रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस गंभीर समस्या पर आंखें खोलेगा और भट्ठा मालिकों पर कठोर कार्रवाई करेगा, या फिर यूं ही आम जनता की जान को जोखिम में डालकर इस लापरवाही को नजरअंदाज करता रहेगा? जनता जवाब चाहती है, कार्रवाई चाहती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

दूल्हदेपुर कुटी में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी तेज, प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। टिकैतनगर बाराबंकी। स्वर्गीय श्री हरिशंकर दास बाबा की स्मृति में दूल्हेदेपुर कुटी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Must Read