श्री श्याम महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, निशान यात्रा व संकीर्तन ने किया भक्तों को भाव-विभोर।

श्री श्याम महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, निशान यात्रा व संकीर्तन ने किया भक्तों को भाव-विभोर।

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार बाराबंकी।।

सुमेरगंज में आयोजित श्री श्याम महोत्सव में सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के जयघोष के साथ निकली भव्य निशान यात्रा और रात तक चले संकीर्तन ने पूरे क्षेत्र को श्याममय कर दिया।

राम सनेही घाट सुमेरगंज (बाराबंकी)। खाटू वाले बाबा श्याम के जयकारों के बीच सोमवार को श्री श्याम महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्री बूढ़े हनुमान जी मंदिर, सुमेरगंज रामसनेही घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां दोपहर 12 बजे भव्य निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ।

निशान यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर भिटरिया चौराहा होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। इस दौरान श्याम प्रेमियों ने केसरिया ध्वज हाथों में लेकर ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए बाबा के जयकारे लगाए। यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की विशेष सहभागिता रही। भक्ति संगीत और जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।

निशान यात्रा के उपरांत भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा श्याम की हाजिरी लगाई। शाम होते-होते मंदिर परिसर में बाबा का भव्य संकीर्तन शुरू हुआ। अयोध्या से पधारीं मुख्य भजन गायिका वर्तिका तिवारी ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति दी। “करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।

आयोजन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी श्री श्याम युवा मंडल सुमेरगंज के सदस्यों ने संभाली। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ शुभम कसौधन, सौरभ कसौधन, ललित सोनी, राहुल कसौधन, जवाहर वर्मा, लक्की सिंह, हर्षित गुप्ता, चंदन कौशल, रिकू सोनी, अमित गुप्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और युवा पीढ़ी संस्कारों से जुड़ती है। देर रात तक चले संकीर्तन के साथ महोत्सव का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

दूल्हदेपुर कुटी में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी तेज, प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। टिकैतनगर बाराबंकी। स्वर्गीय श्री हरिशंकर दास बाबा की स्मृति में दूल्हेदेपुर कुटी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Must Read

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

बाराबंकी में सड़क हादसा: धान मशीन से टकराया मैजिक, चालक गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे भिटरिया–हैदरगढ़ मार्ग पर दयारामपुरवा गांव के पास एक भीषण सड़क...