महुलारा में हिंदू सम्मेलन आयोजित, संस्कृति व नागरिक कर्तव्यों पर जोर।

महुलारा में हिंदू सम्मेलन आयोजित, संस्कृति व नागरिक कर्तव्यों पर जोर।

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार बाराबंकी।।

रामसनेहीघाट ।। मंडल महुलारा में रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आलोक चिल्ड्रन एकेडमी, मोहम्मदपुर उपाध्याय परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना, पारिवारिक संस्कारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता संघ के सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख अखिलेश ने नागरिक कर्तव्यों, भारतीय संस्कृति तथा पारिवारिक संस्कारों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सशक्त समाज के निर्माण के लिए परिवार को संस्कारों की प्रथम पाठशाला बनाना आवश्यक है।
स्थानीय बाजपुर कुटी के श्री महंत रामस्वरूप दास महाराज ने धर्मांतरण जैसे खतरों से समाज को आगाह करते हुए हिंदू समाज से संगठित होकर प्रतिकार करने का आह्वान किया। वहीं मां कामाख्या धाम के पुजारी एवं प्रख्यात कथावाचक इंद्रेश कौशिक ने कहा कि संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण के बिना राष्ट्र की रक्षा संभव नहीं है। उन्होंने जाति भेद भुलाकर एकजुट होने का संदेश दिया।
अखिल भारतीय सनातन हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेखा निषाद ने बच्चों में संस्कार डालने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अत्यधिक समय बिताने वाले बच्चे विधर्मी साजिशों का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें अच्छा साहित्य उपलब्ध कराएं।
कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मनोज तिवारी ने किया, जबकि आभार व्यक्त कार्यक्रम संयोजक महावीर प्रसाद शुक्ल ने किया। बौद्धिक सत्र से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तथा कवि रामकृष्ण शुक्ल के काव्यपाठ ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
सम्मेलन में संघ के विभाग संघ चालक गंगा बख्श सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ‘मुन्ना’, इंद्र प्रताप सिंह, बाबा परमेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, दुर्गा प्रसाद पांडेय, दिनेश चंद्र यादव, राहुल सिंह, उमेश तिवारी, दिवाकर विक्रम सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

दूल्हदेपुर कुटी में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी तेज, प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। टिकैतनगर बाराबंकी। स्वर्गीय श्री हरिशंकर दास बाबा की स्मृति में दूल्हेदेपुर कुटी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Must Read

बाराबंकी में सड़क हादसा: धान मशीन से टकराया मैजिक, चालक गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे भिटरिया–हैदरगढ़ मार्ग पर दयारामपुरवा गांव के पास एक भीषण सड़क...