भक्ति का सैलाब: डॉ. पंकज वर्मा के नेतृत्व में भव्य जागरण व कन्या भोज संपन्न।

भक्ति का सैलाब: डॉ. पंकज वर्मा के नेतृत्व में भव्य जागरण व कन्या भोज संपन्न।

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार बाराबंकी

रामसनेहीघाट।
बसंत पंचमी के पावन पर्व पर ग्राम मुसेपुर में श्रद्धा, आस्था और उल्लास का अनुपम दृश्य देखने को मिला। सर्व देव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. पंकज वर्मा के कुशल नेतृत्व में आयोजित माँ भगवती का 13वां विशाल जागरण पूरे क्षेत्र के लिए भक्ति का केंद्र बन गया। आयोजन की भव्यता, अनुशासन और सुव्यवस्था ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. पंकज वर्मा द्वारा माँ सरस्वती के विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। मंदिर प्रांगण में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया।
डॉ. वर्मा की विशेष पहल पर आयोजित कन्या भोज में कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें ससम्मान भोजन कराया गया, जो उनके सामाजिक दायित्व और सेवा भावना को दर्शाता है।
आयोजन में पधारे अतिथियों एवं पत्रकार बंधुओं का डॉ. पंकज वर्मा ने अपनी टीम के साथ आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सतीश चंद शर्मा (राज्य मंत्री, खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश), जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जवाहरलाल वर्मा (प्रबंधक, पटेल ग्रुप ऑफ कॉलेज) एवं अभिषेक वर्मा (जिला पंचायत सदस्य) उपस्थित रहे।
डॉ. पंकज वर्मा ने सभी अतिथियों और पत्रकारों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश चंद शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए डॉ. वर्मा को सामाजिक कार्यों के लिए बधाई दी।
मंदिर परिसर में लगे भव्य मेले ने बच्चों और ग्रामीणों का विशेष आकर्षण बना। रात्रि में सांवरिया झांकी ग्रुप एवं चिंटू सागर जागरण ग्रुप (अयोध्या) द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
डॉ. पंकज वर्मा की सतत निगरानी और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते हजारों श्रद्धालुओं ने बिना किसी अव्यवस्था के माता के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी आचार्य अनूप पाण्डे, आशीष वर्मा (आशीष कोचिंग क्लासेस) सहित क्षेत्रीय पत्रकार राजेंद्र त्रिवेदी, रामनारायण मिश्रा, सुदीप वर्मा, दिनेश तिवारी, रामप्रकाश गुप्ता, कमलेश्वर तिवारी, अमित गुप्ता, अंकित पांडे, प्रियांशु मिश्रा, बलराम शुक्ला एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह कंस वध प्रसंग का वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र के पूरे दूलम मजरे सिल्हौर में हरिनाथ सिंह के निवास स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा...

रामसनेहीघाट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका...

दूल्हदेपुर कुटी में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी तेज, प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। टिकैतनगर बाराबंकी। स्वर्गीय श्री हरिशंकर दास बाबा की स्मृति में दूल्हेदेपुर कुटी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...

Must Read

बाराबंकी में सड़क हादसा: धान मशीन से टकराया मैजिक, चालक गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे भिटरिया–हैदरगढ़ मार्ग पर दयारामपुरवा गांव के पास एक भीषण सड़क...