किताबों की सस्ती योजना पर सवाल, जमीनी हकीकत में फेल होती दिख रही व्यवस्था

किताबों की सस्ती योजना पर सवाल, जमीनी हकीकत में फेल होती दिख रही व्यवस्था

इन्हे भी जरूर देखे

भीषण आग, छप्पर बंगला और बाइक जलकर खाक

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी दरियाबाद।। तहसील रामसनेही घाट क्षेत्र अंतर्गत दरियाबाद के लालगंज गांव में मंगलवार देर रात एक मंदिर परिसर में भीषण आग...

अक्षय तृतीया पर विकास की नई उड़ान: जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भव्य शुभारंभ 

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर क्षेत्र में विकास और व्यापार को नई दिशा देने वाला भव्य उद्घाटन समारोह...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

तहसील स्तर पर केंद्र न होने से गरीबों पर बोझ, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल

बाराबंकी। शासन की ओर से विद्यार्थियों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने की पहल भले ही सराहनीय हो, लेकिन जिले में इसकी जमीनी सच्चाई कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर ने एक दिन के लिए जरूर उम्मीद जगाई, लेकिन यह पहल सीमित दायरे में सिमटकर रह गई। दूर-दराज गांवों के छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक आज भी महंगी किताबों और निजी दुकानदारों के भरोसे रहने को मजबूर हैं।

गांवों से आने वाले अभिभावकों का कहना है कि एक दिन का शिविर उनके लिए औपचारिकता से ज्यादा कुछ नहीं है। रोजाना मजदूरी करने वाले लोग शहर आकर किताब खरीदें, यह उनके लिए आसान नहीं। नतीजा यह है कि सरकार की मंशा राहत देने की है, लेकिन व्यवस्था की कमजोरी से उसका लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक मनोज तिवारी ने इस व्यवस्था पर सीधा सवाल उठाते हुए कहा है कि यदि सच में छात्रों को राहत देनी है तो तहसील स्तर पर अस्थायी नोडल केंद्र बनाए जाएं, जो कम से कम जुलाई माह तक संचालित रहें। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब, मजदूर और निम्न आय वर्ग के अभिभावक आसानी से निर्धारित दर पर पुस्तकें खरीद सकेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि योजनाएं तभी सफल मानी जाएंगी जब समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचे। फिलहाल हालात यह हैं कि योजना का प्रचार ज्यादा और असर कम दिखाई दे रहा है। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मांग को गंभीरता से लेंगे या फिर सस्ती किताबों की यह योजना भी कागजों और फोटो तक ही सीमित रह जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

भीषण आग, छप्पर बंगला और बाइक जलकर खाक

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी दरियाबाद।। तहसील रामसनेही घाट क्षेत्र अंतर्गत दरियाबाद के लालगंज गांव में मंगलवार देर रात एक मंदिर परिसर में भीषण आग...

अक्षय तृतीया पर विकास की नई उड़ान: जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भव्य शुभारंभ 

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर क्षेत्र में विकास और व्यापार को नई दिशा देने वाला भव्य उद्घाटन समारोह...

भारतीय किसान यूनियन टिकैत में अंचित तिवारी बने युवा ब्लॉक अध्यक्ष

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन में सक्रियता, मेहनत और समर्पण को देखते हुए अंचित तिवारी को बनीकोडर ब्लॉक का...

Must Read

रामसनेही घाट में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, फील्ड ट्रेनिंग शुरू

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेही घाट (बाराबंकी)। आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान गणना एवं मकान सूचीकरण को लेकर क्षेत्र में तैयारियां...

अक्षय तृतीया पर भव्य परशुराम जयंती कार्यक्रम का आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी/रामसनेही घाट स्थित हनुमान मंदिर बाजपुर कुटी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जयंती बड़े ही श्रद्धा और...

भीषण अग्निकांड में घर जलकर राख, तीन भैंसों की मौत, प्रशासन मौके पर पहुंचा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेही घाट/दरियाबाद, बाराबंकी। ग्राम पंचायत सिकरी जीवल के अंतर्गत ग्राम सिकरी में शनिवार को एक दर्दनाक अग्निकांड की घटना सामने आई, जिसमें...