राम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन के चौथे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

राम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन के चौथे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

पं. अनिल पांडेय की ओजस्वी वाणी से गूंजी रामकथा, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

रामसनेहीघाट/बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर, शुक्लनपुरवा हथौंधा में चल रहे सप्त दिवसीय राम महायज्ञ एवं विराट मानस संत सम्मेलन के चौथे दिन वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. अनिल पांडेय ने अपने मधुर एवं ओजस्वी वचनों से श्रीराम कथा का ऐसा रस बरसाया कि कथा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा।

अपने प्रवचन में पं. अनिल पांडेय ने “जाकी रही भावना जैसी, हरि मूरत देखी तिन्ह तैसी” चौपाई का भावार्थ समझाते हुए कहा कि ईश्वर सर्वव्यापक हैं, परंतु वे साधक की भावना के अनुरूप ही प्रकट होते हैं। जिस मन में जैसी श्रद्धा, प्रेम और भक्ति होती है, प्रभु उसी रूप में दर्शन देते हैं। उन्होंने कहा कि निष्कपट भाव, निर्मल मन और अटूट विश्वास ही ईश्वर-प्राप्ति का सच्चा मार्ग है।

उन्होंने यज्ञों की रक्षा करने वाले प्रभु श्रीराम के दिव्य प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। श्रीराम केवल ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि मर्यादा, त्याग, सत्य और करुणा के जीवंत प्रतीक हैं।

पं. अनिल पांडेय ने यह भी बताया कि रामकथा सुनना क्यों आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रामकथा मानव जीवन को नई दिशा देती है। इसके श्रवण से मन पवित्र होता है, विचारों में शुद्धता आती है तथा जीवन में सदाचार, संयम और कर्तव्यनिष्ठा का भाव जागृत होता है। इससे पारिवारिक सद्भाव, सामाजिक एकता और आत्मिक शांति प्राप्त होती है।

कार्यक्रम के संयोजक आचार्य मोहित शुक्ल ने बताया कि महायज्ञ एवं संत सम्मेलन के दौरान प्रतिदिन विभिन्न संतों एवं विद्वानों द्वारा कथा और प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का वातावरण निर्मित हो रहा है।

इस अवसर पर यज्ञाचार्य आचार्य केशवानंद, अमर उजाला ब्यूरो चीफ के.पी. तिवारी, समाजसेवी अखिलेश चतुर्वेदी, सुशील मिश्रा, द्विवेश तिवारी, पार्थ चतुर्वेदी, रविन्द्र मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

Must Read

भिटरिया में विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है। बड़े मंगल की परंपरा...

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

सवर्ण समाज की एकता और अधिकारों को लेकर हुई मासिक बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने किया ओजस्वी संबोधन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। सवर्ण आर्मी की मासिक बैठक का आयोजन रामसनेहीघाट स्थित नारायण रेस्टोरेंट में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न...

एनएच-27 किनारे मौत को दावत देता गड्ढा! स्कूल मार्ग पर बीच सड़क बना खतरा, जिम्मेदार बेखबर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोटवा रोड स्थित यूनिवर्सल गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास एनएच-27 सर्विस लेन से जुड़ने वाली सड़क पर बीचो-बीच बना...