भीषण आग, छप्पर बंगला और बाइक जलकर खाक

भीषण आग, छप्पर बंगला और बाइक जलकर खाक

इन्हे भी जरूर देखे

अक्षय तृतीया पर विकास की नई उड़ान: जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भव्य शुभारंभ 

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर क्षेत्र में विकास और व्यापार को नई दिशा देने वाला भव्य उद्घाटन समारोह...

भारतीय किसान यूनियन टिकैत में अंचित तिवारी बने युवा ब्लॉक अध्यक्ष

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन में सक्रियता, मेहनत और समर्पण को देखते हुए अंचित तिवारी को बनीकोडर ब्लॉक का...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

बाराबंकी दरियाबाद।। तहसील रामसनेही घाट क्षेत्र अंतर्गत दरियाबाद के लालगंज गांव में मंगलवार देर रात एक मंदिर परिसर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बनाया गया छप्पर बंगला पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, वहीं परिसर में खड़ी एक बाइक समेत अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे अचानक छप्पर बंगला आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ढांचा धू-धू कर जलने लगा। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिससे ग्रामीणों में आशंका और चिंता बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों और दमकलकर्मियों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक छप्पर का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो चुका था।
मंदिर के पुजारी श्री किशन ने बताया कि आग लगने का कारण अज्ञात है और इस घटना में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं तहसील प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अक्षय तृतीया पर विकास की नई उड़ान: जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भव्य शुभारंभ 

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर क्षेत्र में विकास और व्यापार को नई दिशा देने वाला भव्य उद्घाटन समारोह...

भारतीय किसान यूनियन टिकैत में अंचित तिवारी बने युवा ब्लॉक अध्यक्ष

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन में सक्रियता, मेहनत और समर्पण को देखते हुए अंचित तिवारी को बनीकोडर ब्लॉक का...

अक्षय तृतीया पर भव्य परशुराम जयंती कार्यक्रम का आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी/रामसनेही घाट स्थित हनुमान मंदिर बाजपुर कुटी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जयंती बड़े ही श्रद्धा और...

Must Read

रामसनेही घाट में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, फील्ड ट्रेनिंग शुरू

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेही घाट (बाराबंकी)। आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान गणना एवं मकान सूचीकरण को लेकर क्षेत्र में तैयारियां...

योगी के निर्देश धूल में, पारिजात धाम गंदगी में दम तोड़ता—प्रशासन बेखबर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। खराब हैंडपंप, बदहाल शौचालय और मौन जिम्मेदार बाराबंकी। एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पारिजात वृक्ष को उत्तर प्रदेश का...

गैस किल्लत से उपभोक्ताओं में आक्रोश, लंबी लाइनों के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेही घाट, बाराबंकी। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में गैस किल्लत ने उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ा दी हैं। इब्राहिमाबाद राजा स्थित...

किताबों की सस्ती योजना पर सवाल, जमीनी हकीकत में फेल होती दिख रही व्यवस्था

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। तहसील स्तर पर केंद्र न होने से गरीबों पर बोझ, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल बाराबंकी। शासन की ओर से विद्यार्थियों...