अधिकारी हो जाए मौन: किसानों के तेवर देख टला अनिश्चितकालीन धरना एवं वन विभाग में हलचल 

अधिकारी हो जाए मौन: किसानों के तेवर देख टला अनिश्चितकालीन धरना एवं वन विभाग में हलचल 

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

बाराबंकी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 फरवरी 2026 को प्रभागीय वनाधिकारी, बाराबंकी के कार्यालय परिसर में भारतीय किसान यूनियन (धर्मेंद्र) द्वारा विभागीय समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाना था। किसानों की बढ़ती नाराज़गी और बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारियों को देखते हुए वन विभाग में हलचल मच गई। हालात की गंभीरता भांपते हुए प्रभागीय वनाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र से जुड़ी शिकायतों की 17 फरवरी 2026 को स्वयं स्थलीय जांच करने का आश्वासन दिया।
अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद फिलहाल धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है, लेकिन किसानों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई में किसी प्रकार की हीला-हवाली या लीपापोती की गई तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। किसान नेताओं का कहना है कि लंबे समय से विभागीय स्तर पर समस्याएं लंबित हैं, जिनका समाधान केवल आश्वासनों से नहीं बल्कि ठोस कार्रवाई से संभव है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी.एन.एस. त्यागी, प्रदेश प्रभारी मायाराम यादव, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, सत्यनाम, अवधेश सिंह, नीरज तिवारी, राकेश, रामशरण, रामकरण, राजकुमारी, कुशल कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि किसान अब चुप बैठने वाले नहीं हैं और यदि वादे पूरे नहीं हुए तो जल्द ही पुनः तिथि घोषित कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
फिलहाल प्रशासन की निगाहें 17 फरवरी की प्रस्तावित जांच पर टिकी हैं। अब देखना यह है कि अधिकारियों की कार्रवाई किसानों के आक्रोश को शांत कर पाती है या फिर बाराबंकी की धरती एक बड़े आंदोलन की साक्षी बनेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

पैंतीपुर रेलवे स्टेशन पर रेलमेध यज्ञ: यात्रियों को मिला मिष्ठान व जल, दंत चिकित्सा शिविर का भी आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी।। (उ.प्र.) द्वारा जनसेवा की अनूठी पहल के तहत पैंतीपुर रेलवे स्टेशन पर रेलमेध यज्ञ के अवसर पर मिष्ठान व जल वितरण...

मनु–शतरूपा प्रसंग से भावविभोर हुआ जनसमुदाय।

  रामसनेही घाट। तहसील क्षेत्र के शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर, शुक्लन पुरवा हथौंधा में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट मानस संत सम्मेलन...

अंबेडकर जयंती पूर्व निकला संघ का पथ संचलन, अनुशासन और समरसता का दिया संदेश

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रामसनेहीघाट जिला द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में भव्य पथ संचलन...

8 माह की गर्भवती महिला को पीटा गया, डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट/बाराबंकी। क्षेत्र के भेंदुआ बहरेला गांव में मामूली विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। पड़ोसियों द्वारा की गई मारपीट में 8...