बाराबंकी में महाशिवरात्रि पर बूढ़वा बाबा मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़

बाराबंकी में महाशिवरात्रि पर बूढ़वा बाबा मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेही घाट,बाराबंकी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रामसनेहीघाट क्षेत्र स्थित तासीपुर गांव के निकट बूढ़वा बाबा शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। दूर-दराज के गांवों और कस्बों से आए भक्तों ने पहले कल्याणी नदी में स्नान कर पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांगीं।
मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। तड़के करीब चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की लंबी कतारें लग गईं। कई भक्त बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और गंगाजल लेकर कतारबद्ध खड़े नजर आए। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मंदिर परिसर में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। वहीं क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में कोतवाल ने महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई और प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू रखने के इंतजाम किए गए।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, बूढ़वा बाबा शिव मंदिर में स्थित शिवलिंग स्वयंभू है और यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फल देती है। महाशिवरात्रि पर उमड़ी यह आस्था की भीड़ क्षेत्र की धार्मिक परंपरा और श्रद्धा का जीवंत प्रमाण बनी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

8 माह की गर्भवती महिला को पीटा गया, डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट/बाराबंकी। क्षेत्र के भेंदुआ बहरेला गांव में मामूली विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। पड़ोसियों द्वारा की गई मारपीट में 8...

हादसों पर सख्ती: डीआईजी ने राजमार्ग के खतरनाक कट बंद कराने के दिए निर्देश

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेही घाट/ बाराबंकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय...