राम सनेही घाट में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध आत्महत्या, जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत

राम सनेही घाट में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध आत्महत्या, जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के सधवापुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव में मंगलवार को बुजुर्ग दंपती द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान गणेश (65) और उनकी पत्नी कलावती (60) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, दंपती के दो संतान हैं—पुत्र पवन और पुत्री गीता, दोनों की शादी हो चुकी है। पवन के चार बच्चे हैं। बुजुर्ग दंपती अपने इकलौते बेटे से अलग, सामने ही स्थित घर में रहते थे और अपना भोजन स्वयं बनाते थे। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तेज उल्टियां होने लगीं। ग्रामीणों ने हालत बिगड़ती देख दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गणेश की मौत हो गई, जबकि कलावती की हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना के समय पुत्र पवन ऑटो चलाने गया था, जबकि उसकी पत्नी प्रेमा खेत में सरसों की कटाई कर रही थीं। चारों बच्चे स्कूल में थे। सूचना मिलने पर प्रेमा गांव के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचीं।
कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। दंपती द्वारा यह कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहा, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

Must Read

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

सवर्ण समाज की एकता और अधिकारों को लेकर हुई मासिक बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने किया ओजस्वी संबोधन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। सवर्ण आर्मी की मासिक बैठक का आयोजन रामसनेहीघाट स्थित नारायण रेस्टोरेंट में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न...

बिजली कटौती से सीएचसी रामसनेहीघाट की व्यवस्थाएं प्रभावित, मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी

बाल तरंग राष्ट्रीय समाच रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। भीषण गर्मी के बीच रामसनेहीघाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से मरीजों और तीमारदारों...