हनुमान जन्मोत्सव पर रामसनेहीघाट में भक्ति की धूम, मंदिरों में गूंजे भजन-कीर्तन

हनुमान जन्मोत्सव पर रामसनेहीघाट में भक्ति की धूम, मंदिरों में गूंजे भजन-कीर्तन

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

बाराबंकी / रामसनेही घाट । हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रामसनेही घाट क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के श्री बूढ़े हनुमान जी मंदिर, छोटी हनुमानगढ़, भीतरिया धाम सहित विभिन्न मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण जय श्री राम एवं बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान रहा।
विशेष आयोजन सुमेरगंज स्थित बूढ़े हनुमान जी मंदिर में श्री बालाजी पूजा समिति के तत्वावधान में किया गया, जहां संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजनों का भव्य संगम प्रस्तुत किया गया। भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया, जिससे उसकी भव्यता और भी बढ़ गई।
कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बन रही थी। आयोजन के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष गुप्ता, व्यास जी मिश्रा, कौशल, अंकित कौशल, आलोक कौशल, सुरेंद्र सोनी, शिवम साहू, महंत दुर्गेश अवस्थी, शिव शंकर तिवारी, रामबाबू मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, अमर बहादुर सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने बजरंगबली से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। पूरे क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

 खुल गई पीडब्ल्यूडी की पोल!” जयचंदपुर-जोगा कापूर्व सड़क पर घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में भारी गुस्सा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। बाराबंकी/रामसनेही घाट। ग्राम सभा जयचंदपुर से जोगाकापूर्व ग्राम पंचायत तक पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़क निर्माण के महज दो-तीन दिन बाद...

84 कोसी परिक्रमा: साधु-संतों के आगमन से रामसनेहीघाट हुआ भक्तिमय

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।   रामसनेहीघाट, बाराबंकी। अयोध्या की पावन 84 कोसी परिक्रमा के क्रम में मंगलवार को मखौड़ा धाम से निकला साधु-संतों और श्रद्धालुओं का...

महंगी किताबों का खेल और फर्जी स्कूलों की मनमानी, अभिभावक परेशान ,फर्जी स्कूल और बिना फिटनेस गाड़ियां: बच्चों की जान से खिलवाड़

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट / बाराबंकी । क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों में किताबों और फीस को लेकर बड़ा खेल सामने आ रहा है। शासन...

अंबेडकर जयंती पूर्व निकला संघ का पथ संचलन, अनुशासन और समरसता का दिया संदेश

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रामसनेहीघाट जिला द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में भव्य पथ संचलन...