खलिहान भूमि पर अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, एफआईआर के निर्देश

खलिहान भूमि पर अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, एफआईआर के निर्देश

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

बाराबंकी / रामसनेही घाट तहसील क्षेत्र में सरकारी खलिहान की सुरक्षित भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इस प्रकरण में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मामला सधवापुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव का है, जहां की निवासी रोशनी पुत्री नंद किशोर ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि सरकारी खलिहान के खाते में दर्ज भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि हल्का लेखपाल द्वारा कई बार रोकने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह ने नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी को राजस्व टीम के साथ मौके पर जांच के निर्देश दिए। गुरुवार को की गई जांच में पाया गया कि स्थल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रुकवाया गया और खोदे गए गड्ढों को भी पटवा दिया गया।

प्रार्थिनी ने यह भी आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान द्वारा उसके आवागमन के रास्ते पर कूड़ा डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया था, जिसे बाद में लेखपाल के हस्तक्षेप से खुलवाया गया। हालांकि, पुनः निर्माण शुरू होने पर उसने फिर से शिकायत दर्ज कराई।
नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने बताया कि अवैध निर्माण कराने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया तहसील प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अन्य अतिक्रमणकारियों को भी चेतावनी मिल गई है कि वे स्वयं कब्जा हटाएं, अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

Must Read

सवर्ण समाज की एकता और अधिकारों को लेकर हुई मासिक बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने किया ओजस्वी संबोधन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। सवर्ण आर्मी की मासिक बैठक का आयोजन रामसनेहीघाट स्थित नारायण रेस्टोरेंट में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न...

बिजली कटौती से सीएचसी रामसनेहीघाट की व्यवस्थाएं प्रभावित, मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी

बाल तरंग राष्ट्रीय समाच रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। भीषण गर्मी के बीच रामसनेहीघाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से मरीजों और तीमारदारों...