हादसों पर सख्ती: डीआईजी ने राजमार्ग के खतरनाक कट बंद कराने के दिए निर्देश

हादसों पर सख्ती: डीआईजी ने राजमार्ग के खतरनाक कट बंद कराने के दिए निर्देश

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेही घाट/ बाराबंकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में डीजीपी के कड़े निर्देशों के बाद गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक सोमेन रो वर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
डीआईजी ने पुलिस उपाधीक्षक जटाशंकर मिश्र के साथ ताला मोड़ से अहमदपुर टोल प्लाजा तक राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उन स्थानों को चिह्नित किया जहां बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। निरीक्षण के दौरान दिलोना और सनाकापुर मोड़ के पास बने अवैध और खतरनाक कटों को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि इन कटों के खुले रहने से वाहन चालक रांग साइड से गुजरते हैं, जिससे आमने-सामने की टक्कर और गंभीर हादसों की आशंका बनी रहती है। डीआईजी ने संबंधित विभागों को सड़क किनारे पर्याप्त रिफ्लेक्टर लगाने, अंधेरे वाले हिस्सों में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने तथा प्रमुख चौराहों पर चारों दिशाओं में स्पीड ब्रेकर बनवाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क सुरक्षा में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

जनता लुट रही, प्रशासन सो रहा—किसानों का फटा गुस्सा महंगी पढ़ाई, अवैध वसूली और जाम पर गरजा यूनियन, दी आंदोलन की चेतावनी

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र की बदहाल व्यवस्थाओं और प्रशासनिक सुस्ती के खिलाफ भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) का गुस्सा सोमवार को खुलकर...

राम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब ,भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, गूंजा “जय श्रीराम” का उद्घोष

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेही घाट  / बाराबंकी ।। शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर, शुक्लनपुरवा हथौंधा में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट...

 खुल गई पीडब्ल्यूडी की पोल!” जयचंदपुर-जोगा कापूर्व सड़क पर घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में भारी गुस्सा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। बाराबंकी/रामसनेही घाट। ग्राम सभा जयचंदपुर से जोगाकापूर्व ग्राम पंचायत तक पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़क निर्माण के महज दो-तीन दिन बाद...

घर में अकेली किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। बाराबंकी रामसनेही घाट क्षेत्र के जोगापुरवा मजरा जयचंदपुर गांव में एक किशोरी ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।...