[gtranslate]

महंगी किताबों का खेल और फर्जी स्कूलों की मनमानी, अभिभावक परेशान ,फर्जी स्कूल और बिना फिटनेस गाड़ियां: बच्चों की जान से खिलवाड़

महंगी किताबों का खेल और फर्जी स्कूलों की मनमानी, अभिभावक परेशान ,फर्जी स्कूल और बिना फिटनेस गाड़ियां: बच्चों की जान से खिलवाड़

इन्हे भी जरूर देखे

गांव की मिट्टी से उठकर लोकपाल तक पहुंचे संतोष कुमार तिवारी

अयोध्या।  कहते हैं, मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। अयोध्या के धरमपुर गांव की मिट्टी में जन्मे संतोष कुमार...

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट / बाराबंकी । क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों में किताबों और फीस को लेकर बड़ा खेल सामने आ रहा है। शासन की ओर से कई किताबें मुफ्त या एक समान दर पर उपलब्ध कराने का नियम है, लेकिन यहां अभिभावकों को वही किताबें प्रिंट रेट पर खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अलग-अलग स्कूल अपनी मनमर्जी से अलग-अलग प्रकाशनों की किताबें लागू कर रहे हैं, जिससे एक ही कक्षा के बच्चों के लिए खर्च कई गुना बढ़ जाता है।

गरीब और मध्यम वर्ग के अभिभावकों के लिए यह स्थिति बेहद कठिन हो गई है। उनका कहना है कि अगर किताबें 50% रियायती दर पर मिलें और सभी स्कूलों में एक जैसी किताबें लागू हों, तो उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन फिलहाल हालात ऐसे हैं कि बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा चिंता अभिभावकों को खर्च की हो रही है।

फर्जी स्कूल और बिना फिटनेस गाड़ियां: बच्चों की जान से खिलवाड़

समस्या यहीं खत्म नहीं होती। क्षेत्र में कई ऐसे स्कूल भी चल रहे हैं जिनकी मान्यता संदिग्ध है, फिर भी वे खुलेआम संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए जो वाहन चलाए जा रहे हैं, वे भी गंभीर खतरा बने हुए हैं।

कई स्कूल वाहन बिना फिटनेस, बिना वैध कागज और बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। निजी कंपनियों के नाम पर चल रही ये गाड़ियां नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। अभिभावक डर के साये में अपने बच्चों को स्कूल भेजने को मजबूर हैं।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन फर्जी स्कूलों और खतरनाक वाहनों पर कार्रवाई कौन करेगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से जांच कर सख्त कार्रवाई करे, ताकि बच्चों की सुरक्षा और अभिभावकों को राहत मिल सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

गांव की मिट्टी से उठकर लोकपाल तक पहुंचे संतोष कुमार तिवारी

अयोध्या।  कहते हैं, मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। अयोध्या के धरमपुर गांव की मिट्टी में जन्मे संतोष कुमार...

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

Must Read

गांव की मिट्टी से उठकर लोकपाल तक पहुंचे संतोष कुमार तिवारी

अयोध्या।  कहते हैं, मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। अयोध्या के धरमपुर गांव की मिट्टी में जन्मे संतोष कुमार...