महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के भोलेनाथ मंदिर में समाजसेवी भोलेनाथ मिश्रा के नेतृत्व में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि भर चले अखंड “ॐ नमः शिवाय” के जाप एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। पूरी रात मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।
प्रातःकाल भगवान शिव के दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भंडारे में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह, पूर्व प्रधान राकेश वर्मा, दीपक वर्मा पंकज तिवारी समाजसेवी  दिनेश तिवारी, बलराम शुक्ला, कुलदीप जायसवाल, राजेंद्र द्विवेदी, राम बाबू मिश्रा, अमर बहादुर सिंह, मान बहादुर सिंह और अखिलेश तिवारी की उपस्थिति रही। इनके साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान साफ-सफाई, अनुशासन और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।
इस अवसर पर समाजसेवी भोलेनाथ मिश्रा ने कहा कि महाशिवरात्रि में रात्रि का विशेष महत्व होता है। रात्रि भर अखंड जाप व पूजा-अर्चना के बाद प्रातः भंडारे का आयोजन करना शास्त्रसम्मत परंपरा है। उन्होंने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में श्रद्धा, सेवा और समरसता का भाव बढ़ता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

Must Read

एनएच-27 किनारे मौत को दावत देता गड्ढा! स्कूल मार्ग पर बीच सड़क बना खतरा, जिम्मेदार बेखबर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोटवा रोड स्थित यूनिवर्सल गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास एनएच-27 सर्विस लेन से जुड़ने वाली सड़क पर बीचो-बीच बना...

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

भिटरिया में विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है। बड़े मंगल की परंपरा...

सवर्ण समाज की एकता और अधिकारों को लेकर हुई मासिक बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने किया ओजस्वी संबोधन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। सवर्ण आर्मी की मासिक बैठक का आयोजन रामसनेहीघाट स्थित नारायण रेस्टोरेंट में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न...