ग्राम टड़िया में श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ, हवन-यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। ज्येष्ठ मास के पावन अवसर पर तहसील क्षेत्र के हैदरगढ़ रोड स्थित ग्राम टड़िया में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और...

एनएच-27 किनारे मौत को दावत देता गड्ढा! स्कूल मार्ग पर बीच सड़क बना खतरा, जिम्मेदार बेखबर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोटवा रोड स्थित यूनिवर्सल गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास एनएच-27 सर्विस लेन से जुड़ने वाली सड़क पर बीचो-बीच बना...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। ज्येष्ठ मास के पावन अवसर पर तहसील क्षेत्र के हैदरगढ़ रोड स्थित ग्राम टड़िया में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का भव्य संगम देखने को मिला। गांव निवासी एवं अधिवक्ता विनोद कुमार दीक्षित के निज निवास पर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ, हवन-यज्ञ, कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ से हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पाठ पूर्ण होने के बाद विधि-विधान से हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

इसके उपरांत कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। पूजन के बाद कन्याओं को भोजन कराने के साथ उपहार भी भेंट किए गए। आयोजकों ने बताया कि भारतीय संस्कृति में कन्या पूजन का विशेष महत्व है और ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।

दोपहर एक बजे से प्रारंभ हुआ विशाल भंडारा देर शाम तक निरंतर चलता रहा। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं सुचारु रहीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

इस अवसर पर प्रमोद कुमार दीक्षित, कृष्ण कुमार दीक्षित, दुर्गेश दीक्षित, गोपाल दीक्षित, नितिन दीक्षित, जितिन दीक्षित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजक विनोद कुमार दीक्षित ने सभी सहयोगियों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म और सेवा से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

ग्राम टड़िया में श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ, हवन-यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। ज्येष्ठ मास के पावन अवसर पर तहसील क्षेत्र के हैदरगढ़ रोड स्थित ग्राम टड़िया में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और...

एनएच-27 किनारे मौत को दावत देता गड्ढा! स्कूल मार्ग पर बीच सड़क बना खतरा, जिम्मेदार बेखबर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोटवा रोड स्थित यूनिवर्सल गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास एनएच-27 सर्विस लेन से जुड़ने वाली सड़क पर बीचो-बीच बना...

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

Must Read

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...