[gtranslate]

तहसील सभागार में होगा मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ, जुटेंगे शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षक

तहसील सभागार में होगा मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ, जुटेंगे शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षक

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया 

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख उर्मिला वर्मा, विशिष्ट अतिथि एसडीएम अनुराग सिंह की मौजूदगी में होगा आयोजन

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। विकास खंड बनीकोडर के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को तहसील सभागार रामसनेहीघाट में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न शिक्षा एवं शिक्षक कल्याण योजनाओं के शुभारंभ और उनके लाभार्थियों को जानकारी प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख उर्मिला वर्मा होंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी अनुराग सिंह उपस्थित रहेंगे। आयोजन में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार राय तथा समस्त भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत शिक्षकों एवं उनके परिवारों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, बैग एवं स्टेशनरी के लिए मिलने वाली धनराशि से संबंधित जानकारी भी साझा की जाएगी।

शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ हुए एमओयू की जानकारी भी कार्यक्रम में दी जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किए जाने की योजना पर भी चर्चा होगी।

खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार राय ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा शिक्षा विभाग से जुड़े सभी कर्मियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

शिक्षा, शिक्षक कल्याण और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित यह आयोजन क्षेत्र में शिक्षा सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। ट्रामा सेंटर में आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की...

Must Read