[gtranslate]

शिक्षा के साथ संस्कार और नवाचार की मिसाल बने शिवेन्द्र प्रताप सिंह

शिक्षा के साथ संस्कार और नवाचार की मिसाल बने शिवेन्द्र प्रताप सिंह

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।

विद्यालय की छात्र संख्या 124 से बढ़कर करीब 200 हुई, उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से हो चुके हैं सम्मानित

बाराबंकी, बनीकोडर। शिक्षा को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर बच्चों, अभिभावकों और समाज को साथ लेकर चलने की सोच ने शिक्षक शिवेन्द्र प्रताप सिंह को अलग पहचान दिलाई है। वर्तमान में गणित विषय के एआरपी के रूप में कार्यरत सिंह प्राथमिक शिक्षा में नवाचार, अभिभावक सहभागिता और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने वर्ष 2018 में प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर, विकासखंड बनीकोडर में सहायक अध्यापक के रूप में सेवाएं शुरू कीं। बाद में न्याय पंचायत रामपुर के संकुल शिक्षक की जिम्मेदारी संभाली। विद्यालय में उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए 5 सितंबर 2021 को उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विद्यालय में उन्होंने अभिभावक संपर्क, विद्यालय प्रबंध समिति की नियमित बैठक, सक्रिय पुस्तकालय और माता उन्मुखीकरण जैसे प्रयासों को गति दी। कोरोना काल में मोहल्ला पाठशाला जैसे नवाचारों के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई जारी रखने का प्रयास किया। इन पहलों का असर नामांकन पर भी पड़ा और विद्यालय की छात्र संख्या 124 से बढ़कर करीब 200 तक पहुंच गई।

गणित शिक्षण को बनाया विशेष क्षेत्र

अप्रैल 2025 से एआरपी गणित के रूप में चयनित होने के बाद वे शिक्षकों को शैक्षिक सहयोग देने के साथ गतिविधि आधारित और सरल गणित शिक्षण पर काम कर रहे हैं। विद्या भारती से जुड़े रहते हुए वे अवध प्रांत में संभागीय वैदिक गणित प्रमुख का दायित्व भी निभा चुके हैं।

शिवेन्द्र सिंह का मानना है कि शिक्षक की भूमिका विद्यालय की चारदीवारी तक सीमित नहीं है। शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी शिक्षक का दायित्व है। कविता लेखन में रुचि रखने वाले सिंह ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ की सोच के साथ शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। ट्रामा सेंटर में आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की...

Must Read