[gtranslate]

निःशुल्क कोचिंग सेंटर खुलने से बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी

निःशुल्क कोचिंग सेंटर खुलने से बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।

रामसनेहीघाट। क्षेत्र के ग्राम पंचायत नियामतपुर, ब्लॉक पूरे डलाई, बाराबंकी में संस्कार शिक्षा सेवा संस्थान की ओर से निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। सेंटर शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कोचिंग सेंटर पहुंचने वाले बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार शिक्षा सेवा संस्थान के संस्थापक बृजेश सिंह ‘रिंकू’, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, सचिव सोमल सिंह तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी सतीश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क कोचिंग सेंटर की शुरुआत की गई है। यहां बच्चों को उनकी पढ़ाई में आवश्यक मार्गदर्शन देने के साथ ही विषयवार तैयारी में सहयोग किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र में निःशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलने से अभिभावकों को भी राहत मिली है। वहीं बच्चों ने सेंटर में नियमित पढ़ाई करने और बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह जताया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है। ऐसे प्रयासों से जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। ट्रामा सेंटर में आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की...

Must Read