[gtranslate]

पोषण जागरूकता से स्वस्थ परिवार की मजबूत नींव, महिलाओं को किया जागरूक

पोषण जागरूकता से स्वस्थ परिवार की मजबूत नींव, महिलाओं को किया जागरूक

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

दरियाबाद, बाराबंकी। सेवा संकल्प अभियान एवं 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बुधवार को दरियाबाद क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को संतुलित आहार, स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल और नियमित जांच के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं को साड़ी वितरित कर सम्मानित भी किया गया।

सीएचसी मथुरानगर के अधीक्षक डॉ. अमित दुबे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं को पोषण के महत्व की जानकारी दी। चिकित्सकों ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए भोजन में हरी सब्जियां, दाल, मौसमी फल, दूध एवं अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है। संतुलित आहार के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच भी बेहद महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के पोषण पर विशेष जोर दिया गया। महिलाओं से अपील की गई कि वे स्वयं के स्वास्थ्य के साथ बच्चों के खान-पान और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवानंद पांडेय ने कहा कि स्वस्थ महिला और स्वस्थ बच्चे से ही स्वस्थ परिवार की मजबूत नींव तैयार होती है। उन्होंने कहा कि पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। आयोजन के दौरान महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। ट्रामा सेंटर में आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की...

Must Read