[gtranslate]

भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ निंबहा धाम

भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ निंबहा धाम

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।

दीप प्रज्वलन कर हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने किया कथा का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। देवीगंज चौराहा स्थित काली माता मंदिर, निंबहा धाम में भव्य कलश यात्रा के उपरांत सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच हुआ। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता रही। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

कथा के शुभारंभ अवसर पर हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके उपरांत व्यासपीठ का पूजन-अर्चन कर श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ कराया गया।

इस अवसर पर अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने अपने श्रीमुख से श्रीराम कथा का अमृतपान कराया। कथा श्रवण के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा व्यास ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, उनकी दिव्य लीलाओं, आदर्शों और मर्यादित जीवन के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।

कथा के दौरान पूरा पंडाल भक्तिरस में डूबा नजर आया। श्रद्धालु पूरी तन्मयता के साथ कथा का श्रवण करते रहे। बीच-बीच में गूंजते जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सात दिवसीय श्रीराम कथा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को प्रभु श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। ट्रामा सेंटर में आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की...

Must Read