बनीकोडर के मोहम्मदपुर कीरत में शिक्षा चौपाल का आयोजन

बनीकोडर के मोहम्मदपुर कीरत में शिक्षा चौपाल का आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार

रामसनेहीघाट।। विकास खंड बनीकोडर के शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत संकुल उमरापुर रायसाहब स्थित कंपोजिट विद्यालय मोहम्मदपुर कीरत में शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। विद्यालयों में आधारभूत संरचना सुदृढ़ हुई है तथा अधिकांश स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था कर दी गई है, शेष विद्यालयों में भी शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। आईसीटी एवं स्मार्ट क्लास की सुविधा से शिक्षण कार्य को आधुनिक स्वरूप मिला है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों का होमवर्क नियमित रूप से जांचें तथा अभिभावक बैठकों में सक्रिय भागीदारी करें। निपुण योजना के तहत भाषा एवं गणित पर विशेष जोर दिया जा रहा है। डीबीटी के माध्यम से ड्रेस, जूते, मोजे व स्वेटर हेतु धनराशि सीधे अभिभावकों के खातों में भेजी जा रही है।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय परिवार ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक, जनप्रतिनिधि व अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

श्रीराम महायज्ञ में राम वनगमन, केवट प्रसंग व भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट। तहसील क्षेत्र के शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर, शुक्लनपुरवा हथौंधा में आयोजित सात दिवसीय राम महायज्ञ एवं विराट मानस संत...

घर में अकेली किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। बाराबंकी रामसनेही घाट क्षेत्र के जोगापुरवा मजरा जयचंदपुर गांव में एक किशोरी ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।...

स्कूल चलो अभियान को मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों को मिली किताबें

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी/रामसनेहीघाट ।।  बनीकोडर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

अंबेडकर जयंती पूर्व निकला संघ का पथ संचलन, अनुशासन और समरसता का दिया संदेश

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रामसनेहीघाट जिला द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में भव्य पथ संचलन...