कागजों में भरा विद्यालय, जमीन पर खाली कक्षाएं: लालगंज विद्यालय में फर्जी उपस्थिति और किताबों का खेल!

कागजों में भरा विद्यालय, जमीन पर खाली कक्षाएं: लालगंज विद्यालय में फर्जी उपस्थिति और किताबों का खेल!

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

बाराबंकी / दरियाबाद स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय लालगंज में शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। विद्यालय में बच्चों की वास्तविक संख्या और सरकारी अभिलेखों में दर्ज संख्या में भारी अंतर सामने आया है। रजिस्टरों में दर्ज उपस्थिति, मिड डे मील की संख्या और अधिकारियों को भेजी जा रही रिपोर्टों में सब कुछ “सही” दिखाया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय में जितने बच्चे कागजों पर दर्ज हैं, उनमें से आधे भी प्रतिदिन स्कूल नहीं पहुंचते। इसके बावजूद उपस्थिति रजिस्टर में बच्चों की संख्या पूरी दिखाई जाती है। यही संख्या मिड डे मील के रजिस्टर में भी दर्ज है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब बच्चे स्कूल में मौजूद ही नहीं हैं तो उनके नाम पर आने वाला भोजन और अन्य संसाधन आखिर जा कहां रहे हैं?

विद्यालय में अध्यापकों की शिक्षा डायरी भी अधूरी पाई गई है। कई शिक्षकों ने नियमित रूप से पढ़ाई का विवरण तक नहीं भरा। इससे साफ है कि पढ़ाई की स्थिति भी भगवान भरोसे चल रही है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वर्ष2023- 24, 2024-25 ,की जो किताबें विद्यालय में आई थीं, वे आज तक खराब हालत में पड़ी हैं। न तो उनका सही वितरण हुआ और न ही उनका कोई उपयोग। अब वर्ष 2026-27 की नई किताबें भी विद्यालय पहुंच चुकी हैं, लेकिन पुरानी किताबों का ढेर अब भी कमरे में सड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों की संख्या जानबूझकर अधिक दिखाई जा रही है ताकि किताबें, मिड डे मील और अन्य सुविधाओं का हिसाब कागजों में पूरा दिखाया जा सके। अब सवाल यह है कि इस पूरे खेल की जिम्मेदारी किसकी है—विद्यालय के अध्यापकों की, खंड शिक्षा विभाग की या फिर प्रशासन की?

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

लाखों की मंडी बनी खंडहर, सुविधाएं लूटी—प्रशासन बेखबर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। विकासखंड क्षेत्र के कंधईपुर गांव के बाहर सड़क किनारे वर्ष 2002 में लाखों रुपये की लागत से बनी मंडी...

राम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन के चौथे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। पं. अनिल पांडेय की ओजस्वी वाणी से गूंजी रामकथा, भक्ति में डूबे श्रद्धालु रामसनेहीघाट/बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर,...

14 हजार की टप्पेबाजी या बयानबाजी? ‘दरोगा’ बनकर रुपये ले जाने के दावे पर उलझी पुलिस जांच

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी के दिलावलपुर चौकी क्षेत्र में कथित टप्पेबाजी का एक मामला सामने आया है, लेकिन पीड़ित के बार-बार बदलते बयान ने...