हाजीपुर की दलदल में डूबा विकास, जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध

हाजीपुर की दलदल में डूबा विकास, जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध

इन्हे भी जरूर देखे

84 कोसी परिक्रमा: साधु-संतों के आगमन से रामसनेहीघाट हुआ भक्तिमय

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।   रामसनेहीघाट, बाराबंकी। अयोध्या की पावन 84 कोसी परिक्रमा के क्रम में मंगलवार को मखौड़ा धाम से निकला साधु-संतों और श्रद्धालुओं का...

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

बाराबंकी / रामसनेही घाट। क्षेत्र की हाजीपुर ग्राम सभा में हालात इतने बदतर हैं कि “विकास” शब्द भी यहां आने से शर्माए। गांव का मुख्य रास्ता महीनों से गंदे पानी और कीचड़ से भरा पड़ा है। सड़क पर स्थायी जलभराव है, बदबू फैल रही है और लोग रोज गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौके पर झांकने तक नहीं पहुंचे।

ग्रामीणों का आरोप है कि एसडीएम अनुराग सिंह और खंड विकास अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने कभी गांव की इस बदहाली को देखने की जरूरत नहीं समझी। गांव के लोग महीनों से सड़क, नाली और जलभराव की समस्या झेल रहे हैं, लेकिन अफसरों के दफ्तरों में सिर्फ फाइलें चल रही हैं।

इसी दलदल भरे रास्ते से बच्चे स्कूल जाते हैं, महिलाएं निकलती हैं और बुजुर्ग अस्पताल पहुंचते हैं। कई लोग फिसलकर घायल हो चुके हैं। बिना बारिश के सड़क पर पानी जमा रहना साफ दिखाता है कि नाली व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन की चुप्पी लोगों के गुस्से को बढ़ा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत में गांव को गंदगी, बदबू और कीचड़ के हवाले छोड़ दिया जाता है। अब हाजीपुर के लोग पूछ रहे हैं—क्या उन्हें साफ सड़क और सम्मान से जीने का अधिकार नहीं? अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यही बदहाली आने वाले दिनों में बड़ा जनआक्रोश बन सकती

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

84 कोसी परिक्रमा: साधु-संतों के आगमन से रामसनेहीघाट हुआ भक्तिमय

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।   रामसनेहीघाट, बाराबंकी। अयोध्या की पावन 84 कोसी परिक्रमा के क्रम में मंगलवार को मखौड़ा धाम से निकला साधु-संतों और श्रद्धालुओं का...

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

Must Read

महंगी किताबों का खेल और फर्जी स्कूलों की मनमानी, अभिभावक परेशान ,फर्जी स्कूल और बिना फिटनेस गाड़ियां: बच्चों की जान से खिलवाड़

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट / बाराबंकी । क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों में किताबों और फीस को लेकर बड़ा खेल सामने आ रहा है। शासन...

लोधेश्वर महादेव में पूजन ,19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती का संकल्प

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। 🔸 रामनगर क्षेत्र के तीन स्थानों पर भव्य आयोजन की तैयारी बाराबंकी। देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ के प्रसिद्ध तीर्थ लोधेश्वर महादेव मंदिर...

श्रीराम महायज्ञ में राम वनगमन, केवट प्रसंग व भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट। तहसील क्षेत्र के शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर, शुक्लनपुरवा हथौंधा में आयोजित सात दिवसीय राम महायज्ञ एवं विराट मानस संत...

खुले कट पर मौत का खेल जारी, कोतवाल लाइन हाजिर—अब डीआईजी की जवाबदेही पर सवाल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। प्रशासनिक कार्रवाई का ढोल पीटा जा रहा है, लेकिन जमीनी सच्चाई बेहद भयावह है। दिलौना मोड़ पर खतरनाक और...