श्रीराम महायज्ञ में राम वनगमन, केवट प्रसंग व भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन

श्रीराम महायज्ञ में राम वनगमन, केवट प्रसंग व भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट। तहसील क्षेत्र के शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर, शुक्लनपुरवा हथौंधा में आयोजित सात दिवसीय राम महायज्ञ एवं विराट मानस संत सम्मेलन के तृतीय दिवस कि कथा काशी नगरी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. अनिल पं. ने अपने ओजस्वी एवं मधुर मुखारविन्द से भगवान श्रीराम के वनगमन, केवट प्रसंग, निषादराज की मैत्री तथा भरत चरित्र जैसे हृदयस्पर्शी प्रसंगों का विस्तृत एवं भावपूर्ण वर्णन किया।

कथावाचक ने कहा कि श्रीराम का वनगमन त्याग, मर्यादा और पितृभक्ति की अद्वितीय पराकाष्ठा है। माता कैकेयी की आज्ञा का पालन कर प्रभु ने यह संदेश दिया कि धर्मपालन ही जीवन का सर्वोच्च आदर्श है। केवट प्रसंग के माध्यम से उन्होंने भक्त और भगवान के मधुर संबंध को स्पष्ट करते हुए बताया कि सच्ची भक्ति में निष्कपट प्रेम और समर्पण ही प्रमुख है। निषादराज की मैत्री का उल्लेख करते हुए उन्होंने सामाजिक समरसता और समानता का प्रेरक संदेश दिया।

भरत चरित्र का वर्णन करते हुए पं. अनिल पाण्डेय ने कहा कि भ्रातृप्रेम, त्याग और राज्य के प्रति निस्पृहता का जो उदाहरण भरत ने प्रस्तुत किया, वह युगों-युगों तक मानवता को प्रेरित करता रहेगा। कथा के दौरान श्रद्धालु बार-बार भाव-विभोर होकर “जय श्रीराम” के उद्घोष से सम्पूर्ण परिसर को गुंजायमान करते रहे।

वेदिक आचार्यों के मंत्रोच्चार के मध्य यज्ञ में आहुतियाँ समर्पित की गईं। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण व्याप्त रहा। आचार्य मोहित शुक्ला ने बताया कि आगामी दिनों में भी विशिष्ट संतों के प्रवचन एवं विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

कार्यक्रम में यज्ञाचार्य आचार्य केशवानंद शुक्ल, आचार्य अतुल मिश्रा , अमित मिश्रा, सुशील मिश्रा, आचार्य मोहित शुक्ला, आशीर्वाद लान के प्रबंधक आशुतोष सिंह , कमलेश कश्यप, अमित शुक्ला, गोविन्द कश्यप, पं. अभिषेक तिवारी, रामबरन यादव, सन्दीप वर्मा, मंच संचालक दिनेश शुक्ला आदि
क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता बन्धु एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

खुले कट पर मौत का खेल जारी, कोतवाल लाइन हाजिर—अब डीआईजी की जवाबदेही पर सवाल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। प्रशासनिक कार्रवाई का ढोल पीटा जा रहा है, लेकिन जमीनी सच्चाई बेहद भयावह है। दिलौना मोड़ पर खतरनाक और...

84 कोसी परिक्रमा: साधु-संतों के आगमन से रामसनेहीघाट हुआ भक्तिमय

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।   रामसनेहीघाट, बाराबंकी। अयोध्या की पावन 84 कोसी परिक्रमा के क्रम में मंगलवार को मखौड़ा धाम से निकला साधु-संतों और श्रद्धालुओं का...

हाजीपुर की दलदल में डूबा विकास, जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी / रामसनेही घाट। क्षेत्र की हाजीपुर ग्राम सभा में हालात इतने बदतर हैं कि “विकास” शब्द भी यहां आने से...

स्कूल चलो अभियान को मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों को मिली किताबें

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी/रामसनेहीघाट ।।  बनीकोडर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...