जनता लुट रही, प्रशासन सो रहा—किसानों का फटा गुस्सा महंगी पढ़ाई, अवैध वसूली और जाम पर गरजा यूनियन, दी आंदोलन की चेतावनी

जनता लुट रही, प्रशासन सो रहा—किसानों का फटा गुस्सा महंगी पढ़ाई, अवैध वसूली और जाम पर गरजा यूनियन, दी आंदोलन की चेतावनी

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र की बदहाल व्यवस्थाओं और प्रशासनिक सुस्ती के खिलाफ भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) का गुस्सा सोमवार को खुलकर सड़कों पर दिखाई दिया। जिला अध्यक्ष सरदार वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए सीधे-सीधे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। किसानों का आरोप है कि शिक्षा से लेकर सड़क और गैस तक हर मोर्चे पर आम आदमी पिस रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी गहरी नींद में हैं।
ज्ञापन में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को खुली लूट करार देते हुए महंगी किताबें थोपने और अवैध फीस वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। बिना परमिट फर्राटा भर रहे स्कूल वाहनों को बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ बताते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही गई। साथ ही बिना मान्यता चल रहे स्कूलों को तत्काल बंद कराने की मांग उठाई गई। किसानों ने साफ कहा कि शिक्षा माफिया बेखौफ हैं और प्रशासन की चुप्पी उन्हें संरक्षण दे रही है।
गैस संकट और जाम ने तोड़ी कमर, चेतावनी—अब आर-पार की लड़ाई
किसानों ने गैस एजेंसियों की कमी को लेकर भी तीखा हमला बोला। उनका कहना है कि आम आदमी घंटों लाइन में खड़ा रहता है, फिर भी समय पर सिलेंडर नहीं मिलता। वहीं अयोध्या मार्ग पर अव्यवस्थित बैरिकेडिंग को जाम का सबसे बड़ा कारण बताते हुए इसे हटाने या आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की मांग की गई।
यूनियन ने दो टूक कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो अब आंदोलन सड़क से निकलकर दफ्तरों तक पहुंचेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मौके पर हरिनाम रावत, लालू सिंह, नन्हेंलाल विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनका आक्रोश साफ बता रहा था कि इस बार मामला शांत होने वाला नहीं

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

अंबेडकर जयंती पूर्व निकला संघ का पथ संचलन, अनुशासन और समरसता का दिया संदेश

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रामसनेहीघाट जिला द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में भव्य पथ संचलन...

जनता लुट रही, प्रशासन सो रहा—किसानों का फटा गुस्सा महंगी पढ़ाई, अवैध वसूली और जाम पर गरजा यूनियन, दी आंदोलन की चेतावनी

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र की बदहाल व्यवस्थाओं और प्रशासनिक सुस्ती के खिलाफ भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) का गुस्सा सोमवार को खुलकर...

 खुल गई पीडब्ल्यूडी की पोल!” जयचंदपुर-जोगा कापूर्व सड़क पर घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में भारी गुस्सा।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। बाराबंकी/रामसनेही घाट। ग्राम सभा जयचंदपुर से जोगाकापूर्व ग्राम पंचायत तक पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़क निर्माण के महज दो-तीन दिन बाद...

राम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब ,भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, गूंजा “जय श्रीराम” का उद्घोष

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेही घाट  / बाराबंकी ।। शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर, शुक्लनपुरवा हथौंधा में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट...