बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस ने मंगलवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी बस स्टैंड पर खड़े होकर बसों से उतरने वाली महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसते थे और अश्लील गाने गाकर माहौल को खराब कर रहे थे। इस हरकत से वहां मौजूद लोगों में आक्रोश था और महिलाएं असहज महसूस कर रही थीं।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान दिलशाद अहमद (25 वर्ष) और नीरज कुमार (20 वर्ष), निवासी काशीपुर, थाना रामसनेहीघाट के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

राम महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन के चौथे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। पं. अनिल पांडेय की ओजस्वी वाणी से गूंजी रामकथा, भक्ति में डूबे श्रद्धालु रामसनेहीघाट/बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर,...

सड़क हादसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: रामसनेहीघाट कोतवाल लाइन हाजिर, यातायात सीओ के खिलाफ जांच

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी जिले में लगातार बढ़ते सड़क हादसों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। वर्ष 2024 में जिले में सड़क दुर्घटनाओं...

हाजीपुर की दलदल में डूबा विकास, जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी / रामसनेही घाट। क्षेत्र की हाजीपुर ग्राम सभा में हालात इतने बदतर हैं कि “विकास” शब्द भी यहां आने से...

14 हजार की टप्पेबाजी या बयानबाजी? ‘दरोगा’ बनकर रुपये ले जाने के दावे पर उलझी पुलिस जांच

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी के दिलावलपुर चौकी क्षेत्र में कथित टप्पेबाजी का एक मामला सामने आया है, लेकिन पीड़ित के बार-बार बदलते बयान ने...