कायाकल्प टीम का छापा: रामसनेहीघाट सीएचसी में खुलीं खामियां, फिर भी ‘संतुष्टि’ का तमगा!

कायाकल्प टीम का छापा: रामसनेहीघाट सीएचसी में खुलीं खामियां, फिर भी ‘संतुष्टि’ का तमगा!

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को कायाकल्प मूल्यांकन टीम के औचक निरीक्षण ने अस्पताल प्रशासन की नींद उड़ा दी। टीम का नेतृत्व लखनऊ कैंसर सोसायटी के डायरेक्टर राजेश यादव ने किया, जिनका स्वागत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र और नोडल अधिकारी डॉ. रईस खान ने पुष्पगुच्छ देकर किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने ओपीडी, ईटीसी वार्ड, पैथोलॉजी कक्ष, जनरल वार्ड, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर और दवा भंडारण कक्ष तक हर कोने को बारीकी से खंगाला। इस दौरान साफ-सफाई और स्टाफ प्रबंधन को लेकर कई खामियां उजागर हुईं, जिस पर टीम ने कड़ी आपत्ति जताई।

करीब दो घंटे तक चले इस गहन निरीक्षण में अस्पताल स्टाफ पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, लेकिन व्यवस्थाओं की पोल भी खुलती दिखी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने खुद स्वीकार किया कि अस्पताल में कई कमियां हैं, जिन्हें जल्द दुरुस्त किया जाएगा।

दिलचस्प यह रहा कि तमाम खामियों के बावजूद टीम ने निरीक्षण के अंत में संतुष्टि जाहिर करते हुए प्रस्थान किया। अब सवाल उठता है कि क्या ये ‘संतुष्टि’ वास्तविक है या सिर्फ कागजी खानापूर्ति? मरीजों को बेहतर सुविधाएं कब मिलेंगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

गर्मियों में सेहत का खजाना बना कटहल।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गर्मी के मौसम में बाजारों में भरपूर मात्रा में बिकने वाला कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद...

Must Read

योगी-मोदी के “सैटेलाइट सिस्टम” पर सवाल, रामसनेहीघाट में सड़क किनारे जलता कचरा बना जनता के लिए आफत

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। क्षेत्र में सड़क किनारे खुलेआम जलाए जा रहे नगर पंचायत के कचरे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी...

रामसनेहीघाट बाराबंकी में समाजवादी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट बाराबंकी में एक समाजवादी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आरोप है कि डीजल-पेट्रोल की...

निर्माणाधीन सड़क बनी हादसों की वजह, महिला समेत दो की मौत, तीन गंभीर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट। क्षेत्र में बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि...

रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, जिम्मेदार मौन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी। तहसील रामसनेही घाट क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार दिनदहाड़े खुलेआम जारी है। निजी उपयोग की अनुमति लेकर बड़े...