[gtranslate]

कल्याणपुर में भक्ति की बही गंगा: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रामचरितमानस पाठ व विशाल भंडारा

कल्याणपुर में भक्ति की बही गंगा: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रामचरितमानस पाठ व विशाल भंडारा

इन्हे भी जरूर देखे

गांव की मिट्टी से उठकर लोकपाल तक पहुंचे संतोष कुमार तिवारी

अयोध्या।  कहते हैं, मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। अयोध्या के धरमपुर गांव की मिट्टी में जन्मे संतोष कुमार...

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। ब्लॉक बनीकोड़र क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर स्थित श्री शिव दुर्गा हनुमान मंदिर जगदम्बा दरबार में आयोजित वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के माहौल में संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन के तहत श्रीरामचरितमानस पाठ का विधिवत आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ सम्पन्न हुआ, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा का संचार हुआ। इसके उपरांत परंपरा अनुसार विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया गया।
धार्मिक अनुष्ठान के बाद भव्य भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा। इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि यह भंडारा प्रतिवर्ष पत्रकार रामप्रकाश गुप्ता के यहां आयोजित होता है, जहां दूर-दराज से आए श्रद्धालु, नाते-रिश्तेदार और इष्ट मित्र प्रसाद ग्रहण करते हैं।
कार्यक्रम में पत्रकार दिनेश तिवारी, अवधेश वर्मा, सौरभ दीक्षित, अमित गुप्ता, आलोक त्रिवेदी, सुदीप वर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, बलराम शुक्ला और उदय सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी ने आयोजन को भव्य और सफल बना दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

गांव की मिट्टी से उठकर लोकपाल तक पहुंचे संतोष कुमार तिवारी

अयोध्या।  कहते हैं, मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। अयोध्या के धरमपुर गांव की मिट्टी में जन्मे संतोष कुमार...

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

Must Read

गांव की मिट्टी से उठकर लोकपाल तक पहुंचे संतोष कुमार तिवारी

अयोध्या।  कहते हैं, मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। अयोध्या के धरमपुर गांव की मिट्टी में जन्मे संतोष कुमार...