खाद वितरण में अनियमितता पर कार्रवाई, सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खाद वितरण में अनियमितता पर कार्रवाई, सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

बाराबंकी। तहसील नवाबगंज क्षेत्र में खाद वितरण में अनियमितता का मामला सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। दिनांक 29 अप्रैल 2026 को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवाबगंज द्वारा तहसील टीम के साथ बहुउद्देश्यीय प्राथमिक सहकारी समिति (बी-पैक्स) लिमिटेड, हरख का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति के सचिव मौके पर अनुपस्थित पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया लापरवाही की पुष्टि हुई।
निरीक्षण के समय उपस्थित किसानों ने गंभीर शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें बिना रसीद के खाद वितरित की जा रही है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं जब समिति के स्टॉक का सत्यापन किया गया तो 17 बोरी यूरिया कम पाई गई, जो अनियमितता का स्पष्ट संकेत है।
इस पूरे मामले को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी की अनुमति प्राप्त होने के उपरांत दिनांक 06 मई 2026 को थाना कोतवाली जैदपुर में समिति के सचिव रामजेश पुत्र श्री केशन, निवासी टिकराघाट, पोस्ट तीरगांव, थाना सतरिख, जनपद बाराबंकी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।
जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा दर्ज कराए गए इस मुकदमे के बाद प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 66 शिकायतों में 7 का हुआ निस्तारण

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट / बाराबंकी  में शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न...

गर्मियों में सेहत का खजाना बना कटहल।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गर्मी के मौसम में बाजारों में भरपूर मात्रा में बिकने वाला कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद...

Must Read

निर्माणाधीन सड़क बनी हादसों की वजह, महिला समेत दो की मौत, तीन गंभीर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट। क्षेत्र में बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि...

गैस संकट से शादी-विवाह और छोटे कार्यक्रम प्रभावित,  गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा ।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। शहर के हेड पोस्ट ऑफिस डाकघर के सामने स्थित रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से...

गर्मियों में सेहत का खजाना बना कटहल।

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गर्मी के मौसम में बाजारों में भरपूर मात्रा में बिकने वाला कटहल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद...

योगी-मोदी के “सैटेलाइट सिस्टम” पर सवाल, रामसनेहीघाट में सड़क किनारे जलता कचरा बना जनता के लिए आफत

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। क्षेत्र में सड़क किनारे खुलेआम जलाए जा रहे नगर पंचायत के कचरे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी...