मेडुवा में लगी विकास चौपाल, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने वितरित किए लाभ प्रमाण-पत्र

मेडुवा में लगी विकास चौपाल, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने वितरित किए लाभ प्रमाण-पत्र

इन्हे भी जरूर देखे

ग्राम टड़िया में श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ, हवन-यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। ज्येष्ठ मास के पावन अवसर पर तहसील क्षेत्र के हैदरगढ़ रोड स्थित ग्राम टड़िया में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और...

एनएच-27 किनारे मौत को दावत देता गड्ढा! स्कूल मार्ग पर बीच सड़क बना खतरा, जिम्मेदार बेखबर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोटवा रोड स्थित यूनिवर्सल गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास एनएच-27 सर्विस लेन से जुड़ने वाली सड़क पर बीचो-बीच बना...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। विधानसभा दरियाबाद के विकासखंड बनीकोडर अंतर्गत ग्राम पंचायत मेडुवा में शुक्रवार को “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत भव्य विकास चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने सहभागिता की और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद किया।

राज्यमंत्री ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड, पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र एवं लाभ प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरन सिंह, मंडल महामंत्री दीपक वर्मा, देवी प्रसाद तिवारी, कमलेश चतुर्वेदी, स्वामी जी, बाबू राम नारायण रावत, प्रधान अजय सिंह, देशराज सिंह, ज्ञानेंद्र तिवारी, भैरव प्रसाद रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

ग्राम टड़िया में श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ, हवन-यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। ज्येष्ठ मास के पावन अवसर पर तहसील क्षेत्र के हैदरगढ़ रोड स्थित ग्राम टड़िया में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और...

एनएच-27 किनारे मौत को दावत देता गड्ढा! स्कूल मार्ग पर बीच सड़क बना खतरा, जिम्मेदार बेखबर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोटवा रोड स्थित यूनिवर्सल गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास एनएच-27 सर्विस लेन से जुड़ने वाली सड़क पर बीचो-बीच बना...

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

Must Read

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

मेडुवा में लगी विकास चौपाल, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने वितरित किए लाभ प्रमाण-पत्र

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। विधानसभा दरियाबाद के विकासखंड बनीकोडर अंतर्गत ग्राम पंचायत मेडुवा में शुक्रवार को “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण...