[gtranslate]

मनरेगा अन्नपूर्णा भवन का शुभारंभ, अब एक ही स्थान पर मिलेगा ग्रामीणों को राशन

मनरेगा अन्नपूर्णा भवन का शुभारंभ, अब एक ही स्थान पर मिलेगा ग्रामीणों को राशन

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। बनीकोडर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गजपतिपुर में मंगलवार को मनरेगा अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया। भवन के निर्माण से गांव के राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी, जिससे ग्रामीणों को राशन लेने में सहूलियत मिलेगी।

राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अन्नपूर्णा भवन के संचालन से राशन वितरण व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद मिलेगी और ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी।

यह अन्नपूर्णा भवन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह राजू की देखरेख में मनरेगा के अंतर्गत बनवाया गया है। भवन के उद्घाटन अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिनिधि प्रदीप द्विवेदी, पूर्ति निरीक्षक, कोटेदार हरीश कुमार, रामराज पांडेय और कालिका प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि अन्नपूर्णा भवन के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न प्राप्त करना अधिक सुविधाजनक होगा। यह पहल गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। ट्रामा सेंटर में आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की...

Must Read