[gtranslate]

गांव की मिट्टी से उठकर लोकपाल तक पहुंचे संतोष कुमार तिवारी

गांव की मिट्टी से उठकर लोकपाल तक पहुंचे संतोष कुमार तिवारी

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

अयोध्या।  कहते हैं, मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। अयोध्या के धरमपुर गांव की मिट्टी में जन्मे संतोष कुमार तिवारी ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। गांव की गलियों से निकलकर दिल्ली के सर्वोच्च संस्थानों तक पहुंचने वाली उनकी यात्रा आज पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

सांख्यिकी सेवा से शुरू हुआ सफर

वर्ष 2011 में संतोष कुमार तिवारी का चयन भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) में हुआ। वे 2011 बैच के आईएसएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी सेवा की शुरुआत प्रधानमंत्री कार्यालय से संबद्ध आर्थिक सलाहकार कार्यालय में सहायक निदेशक के रूप में की। तीन वर्षों तक उन्होंने आर्थिक नीति, आंकड़ा आधारित शासन और राष्ट्रीय प्रशासन का गहन अनुभव प्राप्त किया।

एमएसएमई मंत्रालय में दी सेवा

पदोन्नति के बाद वे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय में पहुंचे, जहां उन्होंने चार वर्ष तक उप निदेशक (प्रशासन) एवं कार्यालय प्रमुख के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने देश के छोटे उद्यमियों के विकास, संरक्षण और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

गांव के युवाओं के लिए बने उम्मीद की किरण

इसके बाद उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में संयुक्त निदेशक के रूप में सेवा दी और फिर ग्रामीण विकास मंत्रालय में निदेशक बने।

ग्रामीण विकास मंत्रालय में वे दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) से जुड़े। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से लाखों ग्रामीण गरीब युवाओं को कौशल, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया।

15 से 35 वर्ष के युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें सम्मानजनक जीवन का रास्ता दिखाना ही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्रालय में चार वर्ष तक सेवा दी।

अब लोकपाल में निदेशक, डीओपीटी ने जारी किया आदेश

हाल ही में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, संतोष कुमार तिवारी (आईएसएस) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर लोकपाल में निदेशक नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार उन्हें पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चुना गया है।

यह नियुक्ति भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में की गई है। आदेश में तिवारी को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में उनके कर्तव्यों से तत्काल मुक्त करने और लोकपाल में अपना नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

लोकपाल में वे देश की सर्वोच्च भ्रष्टाचार विरोधी संस्था के प्रशासनिक एवं जांच संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

पिता को मानते हैं गुरु

संतोष कुमार तिवारी अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने पिता श्री श्रीचंद्र तिवारी को देते हैं। वे उन्हें अपना गुरु, मार्गदर्शक और जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा मानते हैं।

घर टूटा, हौसला नहीं टूटा

एयरपोर्ट विस्तार के कारण उनका पैतृक गांव धरमपुर प्रभावित हुआ और पैतृक घर टूट गया। परिवार नव्य धरमपुर कॉलोनी आशापुर में पुनर्वासित हुआ। तमाम कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और राष्ट्र सेवा के संकल्प पर अडिग रहे।

आज अयोध्या का यह बेटा पूरे देश के युवाओं को यह संदेश दे रहा है — *“परिस्थितियां कितनी भी कठिन हों, अगर इरादे मजबूत हों तो गांव की मिट्टी से भी दिल्ली की ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।”

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

दो माह से वेतन, पांच माह से मानदेय लंबित, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। त्योहार के मौसम में भुगतान न होने से परिवार चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान की मांग बाराबंकी। जिले के समस्त ब्लॉकों में...

लाइसेंसी रायफल से गोली लगने से हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। परिजनों के बाहर निकलने पर बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली...

जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। ट्रामा सेंटर में आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की...

Must Read