राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज, मालिनपुर में ‘Gudluck Farewell’ का भव्य आयोजन

राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज, मालिनपुर में ‘Gudluck Farewell’ का भव्य आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट, बाराबंकी।
राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज, मालिनपुर में कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में “Gudluck Farewell” कार्यक्रम का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने जा रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों के अब तक के शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय उपलब्धियों की सराहना की गई। विद्यालय की परंपरा के अनुसार इस अवसर पर केवल विद्यालय से जुड़े पदाधिकारीगण ही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधक श्री डॉ. विकास यादव जी, श्रीमती शालिनी यादव जी, मुख्य शाखा के प्रधानाचार्य श्री जगन्नाथ वर्मा जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती नीलिमा यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में डॉ. विकास यादव जी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता का मूल मंत्र निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच है। प्रधानाचार्यगण ने भी छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने की सीख दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कनिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया। अंत में सभी विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं देते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
इस प्रकार “Gudluck Farewell” कार्यक्रम भावनात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने विद्यार्थियों के मन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

अम्बेडकर जयंती पर जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में भव्य आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मालिनपुर स्थित जेबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन...

बस स्टैंड पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो मनचले गिरफ्तार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर महिलाओं और युवतियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले दो युवकों को पुलिस...

ब्राह्मण उत्थान महासभा में संगठन विस्तार, नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्राह्मण उत्थान महासभा (पंजी.) के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा...

Must Read

सड़क हादसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: रामसनेहीघाट कोतवाल लाइन हाजिर, यातायात सीओ के खिलाफ जांच

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी जिले में लगातार बढ़ते सड़क हादसों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। वर्ष 2024 में जिले में सड़क दुर्घटनाओं...

पैंतीपुर रेलवे स्टेशन पर रेलमेध यज्ञ: यात्रियों को मिला मिष्ठान व जल, दंत चिकित्सा शिविर का भी आयोजन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बाराबंकी।। (उ.प्र.) द्वारा जनसेवा की अनूठी पहल के तहत पैंतीपुर रेलवे स्टेशन पर रेलमेध यज्ञ के अवसर पर मिष्ठान व जल वितरण...

हादसों पर सख्ती: डीआईजी ने राजमार्ग के खतरनाक कट बंद कराने के दिए निर्देश

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेही घाट/ बाराबंकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय...

राम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब ,भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, गूंजा “जय श्रीराम” का उद्घोष

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेही घाट  / बाराबंकी ।। शिव हनुमान मंदिर रामलीला परिसर, शुक्लनपुरवा हथौंधा में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं विराट...