रामसनेहीघाट में प्रज्ञेश्वर महादेव शिवलिंग की विधिवत स्थापना, गूंजा हर-हर महादेव।

रामसनेहीघाट में प्रज्ञेश्वर महादेव शिवलिंग की विधिवत स्थापना, गूंजा हर-हर महादेव।

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।।

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। गायत्री शक्तिपीठ रामसनेहीघाट परिसर में प्रज्ञेश्वर महादेव शिवलिंग की विधिवत स्थापना बड़े ही श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। स्थापना से संबंधित समस्त कर्मकांड गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी डॉ. शिवाकांत त्रिपाठी द्वारा विधिवत कराया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।
डॉ. शिवाकांत त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाकाल ही इस सृष्टि के जन्मदाता, पालक और संहारक हैं। संपूर्ण जगत का कल्याण भी महाकाल की कृपा से ही संभव होता है। उन्होंने शिव भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की आराधना से जीवन में शांति, समृद्धि और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।
स्थापना कार्यक्रम के समापन के उपरांत गायत्री शक्तिपीठ परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद की भव्य व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में डॉ. शिवाकांत त्रिपाठी के साथ शिव शंकर तिवारी, रामबाबू मिश्रा अमर बहादुर सिंह कमलेश्वर तिवारी कुलदीप जायसवाल राणा वीर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, प्रदीप द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इसी क्रम में भिटरिया, धनौली, ठाकुरान, तिवारीपुर ,मुरारपुर शाहपुर, कई जगह सहित विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। गांवों और कस्बों में “ॐ नमः शिवाय” के जप, श्रीरामचरितमानस पाठ तथा रुद्राभिषेक के माध्यम से भूतभावन भोलेनाथ का अनुष्ठान हुआ। चारों ओर “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा और मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

Must Read

सवर्ण समाज की एकता और अधिकारों को लेकर हुई मासिक बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने किया ओजस्वी संबोधन

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। सवर्ण आर्मी की मासिक बैठक का आयोजन रामसनेहीघाट स्थित नारायण रेस्टोरेंट में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न...

पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से लगाई गुहार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट।उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि एवं सेवा संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया...

बिजली कटौती से सीएचसी रामसनेहीघाट की व्यवस्थाएं प्रभावित, मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी

बाल तरंग राष्ट्रीय समाच रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। भीषण गर्मी के बीच रामसनेहीघाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से मरीजों और तीमारदारों...