कल्याणी नदी में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम।

कल्याणी नदी में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम।

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।
रामसनेहीघाट/बाराबंकी। जिले की रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना असंद्रा थाना अंतर्गत दिलावलपुर पुलिस चौकी के गढ़ी बठोली गांव के पास कल्याणी नदी में हुई। मृतक की पहचान गांव निवासी मनिष (7) पुत्र नोमीलाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मनिष रविवार दोपहर बकरियां चराने के लिए नदी किनारे गया था। नदी के पास जमीन अत्यधिक फिसलन भरी होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बच्चे को डूबता देख तत्काल बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही असंद्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों की मदद से बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी मिलते ही तहसीलदार शशांक नाथ उपाध्याय ने नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रथम दृष्टया मामला नदी में डूबने से मौत का बताया जा रहा है। तहसील प्रशासन ने शासन की ओर से मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की जानकारी दी है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

.

इन्हे भी जरूर देखे

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

रामसनेहीघाट में नाली निर्माण पर घमासान: ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता और नियोजन पर सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। बीच मार्ग में नाली निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों के दावों और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच घिरा विकास कार्य रामसनेहीघाट (बाराबंकी)।...

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 7 महीने बाद होनी थी शादी; भाई गंभीर घायल

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

Must Read

पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से लगाई गुहार

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट।उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि एवं सेवा संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया...

विद्या, संस्कार और सेवा का केंद्र बन रहा श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम्

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर स्थापित श्री रामानन्द वैष्णव गुरुकुलम् वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति और सेवा भावना के संरक्षण...

एनएच-27 किनारे मौत को दावत देता गड्ढा! स्कूल मार्ग पर बीच सड़क बना खतरा, जिम्मेदार बेखबर

बाल तरंग राष्ट्रीय समाचार।। रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोटवा रोड स्थित यूनिवर्सल गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास एनएच-27 सर्विस लेन से जुड़ने वाली सड़क पर बीचो-बीच बना...